रथ यात्रा के दिन हेमंत 2.0 सरकार की होगी शुरुआत,कई नए चेहरे लेंगे मंत्री पद की शपथ

रांची: बीते 28 जून से राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा को आखिर बुधवार की शाम सीएम चंपाई सोरेन के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद सत्य हो गई।
भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दिन हेमंत 2.0 सरकार की शुरुआत हो जायेगी। उसी दिन राजभवन के दरबार हॉल में हेमंत सोरेन फिर से एक बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कई मंत्रियों को भी शपथ दिलाया जायेगा। इस बार कैबिनेट में 12वें मंत्री पद को भरा जाएगा।
अगले सात जुलाई तक चंपाई सोरेन कार्यवाहक सीएम के रूप में कार्य करते रहेंगे। बीते बुधवार को झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन के नेताओं ने हेमंत सोरेन को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना था।बैठक में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा हेमंत सोरेन के भाई बसंत और पत्नी कल्पना भी शामिल हुए थे। उसके बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था। झारखंड का गठन 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग होकर हुआ था।तब से अब तक 12 सीएम हो चुके हैं। नई सरकार में झामुमो के 27, कांग्रेस के 17 और राजद के एक विधायक हैं। झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन को करीब पांच महीने बाद 28 जून को जेल से रिहा किया गया था।उच्च न्यायालय ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में उन्हें जमानत दे दी। 31 जनवरी को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने से कुछ समय पहले ही उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *