स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी देर रात पहुंचे खूंटी,सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

खूंटी: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी मंगलवार देर रात अचानक खूंटी पहुंचे। वहां पर उन्होंने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। सभी वार्ड में जाकर जायजा लिया। इस दौरान अस्पताल अधीक्षक ने मंत्री को अस्पताल वार्ड की जानकारी दी। वहीं स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री का जोरदार तरीके से स्वागत किया। मौके पर कांग्रेस कर्ताओं में जिला उपाध्यक्ष सुशील सांगा,जिला महासचिव सयूम अंसारी, सेवा दल अध्यक्ष नरेश तिर्की, वरिष्ठ कांग्रेसी किशन प्रसाद, आलोक, रितेश, कलीम अंसारी, जमील अख्तर, अजय बरला, डेविड हमसोए, निशिकांत नाग, कश्फी अंसारी, धुमेश लोहारा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *