स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य कक्षा 6-8 के भाषा शिक्षक पद हेतु कुल 111 अभियार्थियों की हुई काउंसलिंग

रांची : रांची समाहरणालय में स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य, कक्षा 6-8 के भाषा शिक्षक पद हेतु कुल 111 अभियार्थियों की काउंसलिंग आयोजित की गई। पूरी काउंसलिंग की प्रक्रिया उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री द्वारा नियुक्त नोडल पदाधिकारी सुदर्शन मुर्मू, अपर समाहर्ता, नक्सल की अध्यक्षता में की गई।जिसमें कुल 111 अभ्यर्थियों को काउन्सलिंग के लिए बुलाया गया था। जिसमे सभी 111 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया दो पाली में पूर्ण की गई। इस पूरी प्रक्रिया में जिला शिक्षा अधीक्षक, श्री बादल राज उपस्थित रहे तथा काउंसलिंग की प्रक्रिया को सरल बनाये रखने में अपना योगदान दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *