आधी रात झारखंड विधानसभा पहुंचे गजराज,पटाखे फोड़कर पुलिस ने भगाया
रांचीः झारखंड विधानसभा में बीती रात एक हाथी घुस आया। करीब एक घंटे तक हाथी विधानसभा परिसर में घूमता रहा। सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने अचानक जब गजराज को देखा तो वे ढंग रह गए। आधी रात में शोर गुल होने पर आसपास के ग्रामीण भी जुट गए और हाथी को भगाने का प्रयास करने लगे।किसी तरह से पुलिस ने सायरन बजाकर और पटाखे फोड़कर जंगली हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा।विधानसभा थाना प्रभारी प्रदीप ने बताया कि शनिवार रात करीब 12.30बजे सूचा मिली की कि विधानसभा के निकट खेत में एक जंगली हाथी आ पहुंचा है। स्थानीय लोग उसे भगाने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और पहले तो सायरन बजाकर हाथी को भगाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। वन विभाग के अनुसार नगड़ी के पास जंगल में हाथियों का झुंड घूम रहा है। उस झुंड में से एक हाथी भटक कर विधानसभा के पास पहुंच गया था। हालांकि देर रात होने के कारण सड़क पर भीड़ न होने के कारण हाथी ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। वहीं स्थानीय लोगों ने भी धैर्य के साथ हाथी को भागने में सहयोग किया जा रहा है।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)