पूर्व मंत्री लालचंद महतो पहुंचे लोकहित अधिकार पार्टी कार्यालय,कई मुद्दे पर हुई बातचीत
रांची :एनडीए और इंडिया गठबंधन से परे तीसरा मोर्चा के प्रदेश संयोजक झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री लालचंद महतो का आगमन लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश कार्यालय में हुआ।
प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी सह गोड्डा लोकसभा प्रभारी मो. अजहर आलम , प्रदेश उपाध्यक्ष सह राँची लोकसभा प्रभारी हरिनाथ साहू , प्रदेश मंत्री सह हजारीबाग लोकसभा प्रभारी कुंज बिहारी साहू , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह चतरा लोकसभा प्रभारी संजय स्नेही , राँची जिलाध्यक्ष प्रमोद प्रसाद गुप्ता , हजारीबाग जिला प्रभारी रामबिलास साहू , कांके विधानसभा प्रभारी मुकुल नायक , कांके प्रखण्ड अध्यक्ष देवपुजन ठाकुर इत्यादि ने फुल माला देकर भव्य स्वागत किया !
पूर्व मंत्री श्री महतो ने लोकहित अधिकार पार्टी को तीसरा मोर्चा झारखण्ड में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया और कहा कि 19 फरवरी को राजभवन के समक्ष आयोजित एक दिवसीय धरना में लोकहित अधिकार पार्टी शामिल हों ।
प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि हमारे नेतागण अपने समर्थकों के साथ राजभवन के समक्ष आयोजित एक दिवसीय धरना कार्यक्रम में निश्चित रूप से शामिल होंगे ।

