गोड्डा के पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव नेउप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से की मुलाकात
गोड्डा : गोड्डा के पुर्व विधायक व राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात कर उप मुख्यमंत्री बनने पर दिया बधाई दी है।
संजय यादव ने कहा कि सत्ता परिवर्तन देश के लिए शुभ संकेत है। सत्ता परिवर्तन से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में विकास होगा। इससे भाजपा है निराशा है। आने वाले 2024 का चुनाव महागठबंधन के लिए बेहतर साबित होगा।
वहीं झारखंड के राजद संगठन पर भी विस्तार से विचार विमर्श किया एवं वस्तु स्थिति से अवगत कराया। झारखंड में चल रहे सदस्यता अभियान एवं संगठन के चुनाव के सम्बंध में भी विस्तार से अवगत कराया । यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर मनोज कुमार ने दी।

