शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति नाजुक,मंत्री इरफान अंसारी और मंत्री संजय प्रसाद यादव ने अपोलो में लिया हाल,डॉक्टरों से की बातचीत
रांची : हेमंत सोरेन सरकार में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन इस समय दिल्ली के अपोलो अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। डॉक्टरों ने उन्हे लाइफ सपोट सिस्टम पर रखा है। स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस बीच झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी और मंत्री संजय प्रसाद यादव,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने दिल्ली अपोलो अस्पताल में जाकर इलजरत मंत्री के स्वास्थ्य का हाल लिया । साथ ही डॉक्टरों से बातचीत भी की है। इस बीच मंत्री ने उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि मंत्री रामदास सोरेन का ब्रेन हैमरेज हुआ है और वेंटिलेटर पर है। लेकिन स्थिति गंभीर बनी हुई है । मंत्री पूरी तरह से डॉक्टरों के नियंत्रण में हैं। मंत्री ने कहा कि जल्द ही शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ठीक होकर झारखंड लौटेंगे। शिक्षा मंत्री से मिलने और उनका हाल जानने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से पूरी जानकारी ली।साथ ही भगवन से प्रार्थना की और कहा जल्द रामदास सोरेन ठीक हो कर सभी के बीच में होंगे।



