डीवीसी प्रबंधन पुलिस प्रशासन का भय दिखाकर ग्रामीणों की जमीन को लूटना चाहती है : मुख्तार अंसारी
रांची : दामोदर वैली वस्तुहारा संग्राम समिति के अध्यक्ष मुख्तार अंसारी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डीवीसी प्रबंधन पर जमकर हमला बोल है । उन्होंने कहा कि डीवीसी प्रबंधन विधायक की मौजूदगी में उपयुक्त को गलत सूचना देने का काम किया है।
मुख्तार अंसारी ने बताया पंचेत में डीवीसी ने लगभग 23000 एकड़ जमीन, 10000 परिवार, लगभग 180 गांव को उजाड़ने का काम किया है।
लोगों ने अपने जमीन को निस्वार्थ देश के विकास के लिए उस वक्त दिया था। डीवीसी आज उन सभी परिवारों को न मुआवजा दिया है,ना ही नियोजन और ना ही स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क की व्यवस्था दिया है।
हम अपनी लड़ाई को बिना किसी नेता संवैधानिक तरीके से लड़ रहे हैं। आज उस जमीन पर हम विस्थापितों का हक और अधिकार है।
उन्होंने कहा कि डीवीसी एनटीपीसी के माध्यम हमारे जमीन को अतिक्रमण करना चाहती है। आज स्थिति यह आ गई है की हम विस्थापितों को ही अतिक्रमणकारी बता दिया जा रहा है। उन्होंने कहा आज डीवीसी जीरो पॉइंट में जिस जमीन की अतिक्रमण का बात कर रहे हैं, वह हमारी जमीन है।उन्होंने साफ शब्दों में कहा डीवीसी प्रबंधन पुलिस प्रशासन के भय दिखाकर ग्रामीणों की जमीन को लूटना चाहते हैं।
जो हरगिज नहीं होने देंगे, जरूरत पड़ने पर हम अपनी जान देंगे, लेकिन जमीन नहीं देंगे।



