डॉ.अनुराग मिंज का पवित्र बिशप अभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
रांची :राजधानी रांची के तुपूदाना स्थित आयोजन वाटिका में हॉली स्परिटी मिनिस्ट्री के द्वारा डॉ.अनुराग मिंज का पवित्र विशप अभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उनके साथ दो अन्य विशप अंशुमान मुर्मू और बिशप साइमन तिगगा का बिशप अभिषेक किया गया। वहीं कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत झारखंडी रीति रिवाजों के अनुसार किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जमशेदपुर से आए बिशप डॉक्टर पीएन पोल, उड़ीसा से आए डॉक्टर मंगल रेबरन,जमशेदपुर से आए डॉक्टर एसपी कारकेटटा ने अभिषेक कार्यक्रम संपन्न कराया और साथ ही उन्हें प्रमाण पत्र दिया। इसमें काफी संख्या में राजधानी रांची सहित अन्य जिले से सैकड़ों की संख्या में मसीही समुदाय के लोग उपस्थित हुए। इस अवसर पर सुनील तिगगा,रेबरन माइकल कच्छप, प्रदीप मर्गी,पीटर लकड़ा, मुन्ना नगड़ुआर,राहुल बड़ाइक साहित्य कई लोग उपस्थित हुए।

