बाढ़ को देखते हुए 51 विद्यालय को बंद करने का डीएम ने दिया आदेश

बाढ से प्रभावित उक्त सारे विद्यालय तीन दिनों तक रहेंगे बंद

डॉ शशिकांत सुमन

मुंगेर : जिले में बढ़ते गंगा के जल स्तर से संभावित बाढ़ के मद्देनजर जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने सदर एवं बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत बाढ़ प्रभावित कुल 51 स्कूलों को अगले तीन दिनों तक बंद करने का आदेश दिया है। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को बाढ़ प्रभावित सभी विद्यालयों का भौतिक निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि विगत तीन दिनों से गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण संभावित बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे सदर एवं बरियारपुर प्रखंड के कुल 51 स्कूल बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के दृष्टिगत इन सभी स्कूलों को 19 सितंबर से 21 सितंबर तक बंद करने का निर्देश दिया गया है। इन विद्यालयों में सदर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय तारापुर दियारा, मध्य विद्यालय महेशपुर, मध्य विद्यालय आदर्शग्राम टीकरामपुर, मध्य विद्यालय हेरूदियारा नगर मुंगेर, मध्य विद्यालय दिवानी टोला, प्राथमिक विद्यालय चैखंडी नगर मुंगेर, प्राथमिक विद्यालय शिवनगर, प्राथमिक विद्यालय सीताचरण मुफसिल, उत्क्रमित उच्च विद्यालय टिकारामपुर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय जाफरनगर, उच्च विद्यालय गांधी कुतलुपुर, प्रा.वि. भगत महतो टोला, प्रा.वि. जयमंडल पासवान टोला, म.वि. भेलवा, प्रा.वि. बैद्यनाथ चै. टोला, म.वि. चमरू सिंह टोला, म.वि. जमीन डिगरी, म.वि. रामसिंह टोला, म.वि. कचहरी टोला, म.वि. शिवराम चैधरी टोला, म.वि. जीवू चैधरी टोला, प्रा.वि. रमायति चैधरी टोला, प्रा.वि. हृदय नारायण चैधरी टोला, प्रा.वि. शिव नगर कुतलुपुर, म.वि. टीकारामपुर, म.वि. भैयाराम राय टोला, म.वि. जगदीश मंडल टोला, म.वि. मटिहानी, म.वि. इंगलिश शिव टोला, प्रा.वि. बनारसी राय टोला, प्रा.वि. जालीम यादव टोला, प्रा.वि. लालू महतो टोला, प्रा.वि. काजो महतो टोला, प्रा.वि. भीम यादव टोला शामिल है।
वहीं बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत म.वि. कुर्मी टोला झौवा बहियार, प्रा.वि. धब्बा टोला झौवा बहियार, प्रा.वि. भेलवा हरिणमार, प्रा.वि. रैता हरिणमार, प्रा.वि. लक्ष्मीपुर हरिणमार, प्रा.वि. मुशहरी झौवा बहियार, म.वि. प्रेमनगर झौवाबहियार, प्रा.वि. बहादुरपुर, प्रा.वि. बहादुरपुर, प्रा.वि. मुड़ला मुशहरी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कल्याण टोला, म.वि. अनुसूचित जाति कल्याण टोला, प्रा.वि. काला टोला, प्रा.वि. एकाशी टोला, आदर्श उच्च विद्यालय घोरघट, प्रा.वि. टीकारामपुर रघुनाथपुर, प्रा.वि. अनुसूचित जाति टोला हरिणमार शामिल है। जिलाधिकारी ने उक्त सभी विद्यालयों को बाढ़ के दृष्टिगत तत्काल तीन दिनों के लिए बंद करने के आदेश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *