जिला कांग्रेस कमेटी की हुई बैठक,कई मुद्दे पर चर्चा

रांची: रांची जिला कांग्रेस कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन में हुई।जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा निर्देशित संगठन सृजन एवं संविधान बचाओ अभियान पर प्रखंड अध्यक्ष,प्रखंड पर्यवेक्षक एवं जिला कमिटी के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिला पर्यवेक्षक के रूप में कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए शाहजादा अनवर ने कहा कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठन सशक्तिकरण हेतु गंभीर है। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए अब किसी प्रकार की लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है।” करो या मरो” के सिद्धांत पर नेताओ एवं कार्यकर्ताओं को चलने की जरूरत है।
जिलाध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा मोदी सरकार में देश का माहौल बेहद खराब हो चुका है। सभी संवैधानिक संस्थान निष्पक्षता खो चुके हैं।देश विकास की पटरी से उतर कर धार्मिक एवं सामाजिक विभाजन से गुजर रहा है। ऐसे में कांग्रेस के प्रत्येक नेता एवं कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। जिलाध्यक्ष डॉ महतो ने बैठक में उपस्थित सभी प्रखंड पर्यवेक्षक, प्रखंड अध्यक्ष , मंडल अध्यक्ष एवं जिला के पदाधिकारियों को सिलसिलेवार कांग्रेस पार्टी के आगामी कार्यक्रम एवं संगठन के सृजन कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी।
बैठक में मुख्य रूप से लाल प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव रांची जिला ग्रामीण महिला अध्यक्ष मेरी तिर्की ,युवा अध्यक्ष अमर नाथ मुंडा इंदिरा तुरी,मदन कुमार महतो,बेलस तिर्की,ऐनुल हक, शाहिद अहमद ,बलराम साहू, नसीमअंसारी, एतवा मुंडा ,माधो कच्छप ,रमेश पांडे, प्रदीप मुंडा, शिवटहल नायक ,तुलसी खरवार, ,राजेंद्र मुंडा, विजय टोप्पो ,एतवा उराव, कुलेश्वर मुंडा , संतोष कुमार, जगदीश चंद्र महतो, शिवनाथ महली ,मनोहर महतो ,कार्तिक चंद्र महतो ,नागेंद्र नाथ गोस्वामी,डाॅ राजकिशोर राम, अशफाक आलम, नरेश उरांव, महेश कुमार मनीष ,अनिता सिंह, आत्मानन्ट पाण्डेय, अइनुल अंसारी, ऐनुल हक, सुधा देवी, सुनिल उरांव, कुशल उरांव, राजीव रंजन ,सोमरा उरांव, कमीश्नर मुंडा, अरविंद लोहरा, अशोक कुमार गुप्ता, अर्चना मिश्रा, विश्राम महतो, राज उरांव, मोनू रजक, शहावीर लोहरा, संजर खान, महताब आलम ,मो.इश्तियाक, मंगलेश्वर उरांव, जावेद अख्तर ,दीपा उरांव ,जाकीर अंसारी सहित सैकडों नेता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित हुए।
बैठक के अंत में कल पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना की निंदा की गई एवं उसमें मारे गोए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *