भाजपा को मजबूती के साथ सर्व व्यापी, सर्व व्यापी बनाने का तंत्र है विभाग और प्रकोष्ठ: दीपक प्रकाश

रांची: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में बुधवार को प्रदेश कार्यालय में पार्टी के नव गठित विभाग,एवम प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक,सह संयोजक की बैठक आयोजित हुई जिसमे 46विभाग एवम प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने सभी नए दायित्व धारियों को बधाई एवम शुभकामनाएं दी।
श्री प्रकाश ने कहा कि भाजपा व्यापकता में विचार करने वाली एकमात्र लोकतांत्रिक पार्टी है। जिसका उद्देश्य भारत माता को विश्व गुरु बनाना।
उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य की प्राप्ति केलिए हम भाजपा को सर्व स्पर्शी,सर्व व्यापी,सर्व ग्राही एवम सर्व समावेशी बनाने की दिशा में लगातार कार्य करना है।

उन्होंने कहा कि समाज में प्रोग्राम ओरिएंटेड एवम क्वालिटी बेस्ड संगठन खड़ा करें जिसमे संगठन का जनाधार भी बढ़े और कार्यकर्ता की क्षमता भी विकसित हो।
उन्होंने कहा कि संगठन कार्यों में निरंतरता ही पार्टी की पहचान है।
कहा कि सभी विभाग एवम प्रकोष्ठ अपने अपने क्षेत्र में मोदी सरकार की ऐतिहासिक एवम लोक कल्याणकारी उपलब्धियों को लेकर जाएं साथ ही राज्य सरकार की जनविरोधी,विकास विरोधी नीतियों कार्यक्रमों को उजागर करें।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि पार्टी के विभिन्न विभाग एवम प्रकोष्ठ एक नई उड़ान देंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी सबका साथ,सबका विकास के साथ सबका प्रयास भी देश हित में सुनिश्चित करना चाहती है।
कहा कि हम भारत के सभी देश भक्तों को भाजपा से जोड़ना है तभी हम तेजी से देश को विश्वगुरु बना सकते हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टी के विचारों से हर क्षेत्र के लोगों को जोड़ना यह विभिन्न प्रकोष्ठ एवम विभाग के कार्यकर्ताओं का दायित्व है।

बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने किया जबकि बैठक में प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय भी उपस्थित थे।

विभाग और प्रकोष्ठों की बैठक के पूर्व प्रदेश कार्यालय में सभी जिला कार्यालय मंत्री एवम कोषध्यक्षों की बैठक भी हुई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *