दीपक प्रकाश ने कहा- पूरे झारखंड के मस्तक पर आज प्रश्नचिन्ह लगाने वाली बैठी हुई सरकार हेमंत सोरेन की सरकार है

रांची: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला है। राज्य में फैली कुव्यवस्था पर जमकर आलोचना किया है।


दीपक प्रकाश रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में राजनीतिक और वित्तीय अराजकता है, और तो और पूरे झारखंड के मस्तक पर आज प्रश्नचिन्ह लगाने वाली बैठी हुई सरकार हेमंत सोरेन की सरकार है। इस राज्य के अंदर हमसब लोग जानते हैं की भ्रष्टाचार की छूट लगातार 32 महीने से दी जा रही है। चाहे वह अवैध खनन का मामला हो या टेंडर मैनेज करने हो,सभी सरकारी विभाग में भ्रष्टाचार का आलम है। ऐसे सत्ता के दलाल जो राजनीति में रसूख रखने वाले लोग जो भ्रष्टाचार लिप्त थे, वे लोग जेल की यात्रा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार संघर्ष कर रही है। जनता के पास जा रही है। राज्य की जनता हेमंत सोरेन की सरकार से निजात पाना चाहती है। भाजपा को जनता का समर्थन मिल रहा है। इससे जनता के साथ 163 प्रखड़ों में प्रदर्शन हुए।
दीपक प्रकाश ने कहा कि सीएम को ईडी ने समन किया था। भाजपा का मानना है की न्यायालय का सम्मान करना चाहिए। लेकिन झामुमो, कांग्रेस ने राजनीतिक नौटंकी करने का काम किया। लग रहा था की देश की आजादी की लड़ाई लड़ कर आ रहे हैं। ऐसा महसूस हो रहा था की राज्य की जनता को राहत देने का काम कर आए हैं। वे तो भ्रष्टाचार के आरोप में ईडी के पास गए थे। हेमंत सोरेन की सरकार काले कारनामों में इतिहास रचने वाली है।
पहली बार कोई सीएम को ईडी समन किया है। सीएम को भूलने की भी आदत हो गई है ,वे पंकज मिश्रा अमित अग्रवाल,पूजा संभाल को नहीं पहचान रहे हैं। वहीं नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण देने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने होल्डिंग टैक्स में इजाफा कर दिया है। नागरिक सुविधाओं का घोर अभाव  है। चुनाव में सामाजिक समरता को तोड़ने का काम कर रही है।
गरीब कल्याण छात्रवृत्ति योजना बंद है। गरीब बच्चियों को साइकिल नहीं मिल रही है। प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना का नाम बदल कर मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना कर दिया गया,इसकी भाजपा आलोचना करती है।
जब से इस योजना का नाम मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना रखा गया है।गरीबों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। बिजली की हालत दयनीय हो गई है। रिम्स का हल बस्तर है गई ही। पूरे राज्य में स्थिति चरमराई गई है। आदिवासी,पिछड़े और दलित का शोषण हो रहा हो।कल्याण विभाग के द्वारा छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रहा है। इसका पोर्टल खुल नहीं रहा है। लाखों बच्चों के भविष्य के साथ सरकार खिलवाड़ कर रही हैं। सभी जिलों में जीवन धारदार भाजपा प्रदर्शन करने वाली है।
रांची में 25 को शुभारंभ होगा और दुमका में समाप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *