सादगी से जानकी महोत्सव मानने का निर्णय
रांची: बाबा विद्यापति स्मारक समिति कार्यालय में रविवार को उदित नारायण ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विगत सात मई को समिति के अध्यक्ष लेखानन्द झा का निधन हो गया था, इस कारण आगामी 17 मई को मां जानकी जन्म महोत्सव होना था, किंतु आकस्मिक निधन हो जाने के कारण मां जानकी जन्म महोत्सव का कार्यक्रम स्थगित किया गया है। साथ ही बहुत ही सादे ढंग से मां जानकी की पूजा17मई को कार्यलय में मनाया जायेगा। वही दूसरी ओर लेखानंद झा की द्वादशा कार्यक्रम समिति के कार्यलय में 17मई को समिति के कार्यलय में मनाई जाएगी। जिससे लेखानंद झा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी और उसी दिन लेखा नन्द झा के आत्मा के शांति के लिए शोक सभा कर 51ब्राह्मण भोजन कराया जाएगा। आज की बैठक में जयन्त झा, मृत्युंजय झा, संतोष मिश्रा, रमेश भारती, भानु कच्छप, बिमल कच्छप, बॉबी शर्मा, विष्णु सिंघानिया, श्याम चौबे, विनीत शर्मा आदि थे।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)