लातेहार में गरीब रथ ट्रेन पर पथराव, मा-बेटी घायल

लातेहारः लातेहार में असमाजिक तत्वों ने रांची से नई दिल्ली जा रही गरीब रथ ट्रेन पथराव किया। यह घटना मंगलवार देर रात की है। पथराव में ट्रेन में सफर कर रही मां-बेटी घायल हो गईं। कोच नंबर जी 12 का शीशा टूट गया. इस घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ ने मोरचा संभाला। फिलहाल इसकी छानबीन की जा रही है। घटना क्यों हुई, इसके कारणो का अब तक पता नहीं चल पाया है। यह घटना लातेहार और बरवाडीह रेलवे स्टेशन के बीच में हुई। इस घटना के बाद यात्री आक्रोशित हो गए। घायल मां और बेटी का ईलाज कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *