प्रभु श्री राम की भक्ति में सराबोर राजधानी रांची,राम भक्तों का सड़कों पर उमड़ा जन सैलाब

रांची: अयोध्या मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही पूरा देश राममय हो गया।रामोत्सव में पूरा देश आनंदित हो उठा है। चारों ओर राम धुनों से माहौल सराबोर हो गया है। मंदिरों में सुबह से ही रामभक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। सड़कों पर रामभक्त भगवा झंडा लेकर जय श्री राम के घोष करते आगे बढ़ते नजर आ रहे थे। रांची के कई पूजा आयोजकों द्वारा भक्तों के लिए भोग की व्यवस्था की गई थी। देश आज एक साथ रामनवमी और होली के उत्सव को महसूस कर रहा है।श्री राम ध्वज और भगवा पताका पूरे शहर की आभा में चार चांद लगा रहे है।
अयोध्या में प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा ने पूरे देश में सनातन उत्सव की दिव्यता और भव्यता के भाव को बढ़ा दिया है। रामभक्तों के अंदर आस्था परवान चढ़ती जा रही है। दिन में होली और रामनवमी उत्सव का आनंद एक साथ लेने के बाद अब प्रभु की श्रद्धा में रामभक्त शाम 6 बजे के बाद अपने अपने घरो में दीपोत्सव मनाएंगे। इसकी तैयारी हर घर में पूरी कर ली गयी है। श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के इस ख़ास मौके को ऐतिहासिक बनाने के लिए कई उत्सव आयोजकों द्वारा दीपावली के साथ साथ कई जगहों पर कीर्तन व जागरण का आयोजन भी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *