भाजपा के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च
रांची: भाजपा के टिवट्र हैण्डल से राहुल गांधी की छवि को खराब करने के विरोध कांग्रेस ने विरोध मार्च निकाला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने नेतृत्व में यह विरोध मार्च कांग्रेस कार्यालय से राजभवन तक पहुंचा। मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को यह जवाब देना चाहिए कि भारतीय राजनीत को गिरवाट की कौन सी मंजिल तक ले जाना चाहते हैं। सुचिता की कसमें खाने वाली भाजपा वादों की तरह कसमें भी भूल गई। राहुल गांधी की धार्मिक सदभाव एवं सर्वधर्म सम्मान से घबड़ा गई है भाजपा। भारत जोडो यात्रा की कामयाबी के पश्चात राहुल गांधी देश के एक मात्र र्स्वमान नेता के रूप में उभरे हैं। देश में भाजपा के नफरत के बाजार के बीच उन्होंने जो मोहब्बत की दुकान खोली है उससे भाजपा बैचेन होकर इस तरह की निंदनीय और अक्षमनीय काम कर रही है और इसका माकुल जवाब 2024 में देश की जनता भाजपा को देने का काम करेगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कर्नाटक में बजरंगबली के गदे की मार से इतनी तीव्र थी कि पूरी भारतीय जनता पार्टी की दिमागी संतुलन बिगड़ गयी। आज पूरी भाजपा हताश और निराश हो गई। राहुल गांधी द्वारा जिस दिन से सिख धर्म के विश्व प्रसिद्ध स्थान सच्चखंड श्रीहर मंदिर साहिब में सेवा किया, इससे भाजपा में बैचेनी और बढ़ गया है। राहुल गांधी वह व्यक्ति हैं जिसने अपनी दादी और पिता को हत्याओं के कारण खोया है। मगर तुक्ष राजनीति लाभ उठाने के लिए उनकी एसपीजी सुरक्षा तक वापस ले ली गई। क्योंकि राहुल गांधी भाजपा के सबसे कटर आलोचक है, जो उनकी नफरत भरी विचार-धारा के मूल पर हमला करते हैं। यही कारण है कि भाजपा उनके चित्र को बदनाम करने का दिन-प्रतिदिन नये-नये हथकंडे अपनाती रहती है। ताकि बेरोजगारी, महंगाई, देश की गिरती अर्थव्यवव्स्था से जनता की ध्यान को भटका सके।
अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी देशाई ने कहा कि भाजपा को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ-साथ पूरे देश में सत्ता जाने का डर सता रहा है और एक राहुल गांधी जी हैं जो प्रधानमंत्री से आंख में आंख डालकर महंगाई, बेरोजगारी, देश की बेटियों की सम्मान पर प्रश्न कर रहे हैं और उनके प्रश्नों का जवाब पूरी भाजपा के पास नही है। यही कारण है कि लगातार उनकी छवि को खराब कराने का साजिश रजी जा रही है।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि उपलब्धी के नाम पर भाजपा सिर्फ जनता को ढगने का काम किया है। लेकिन जनता अब भाजपा की चाल को समझ चुकी है। लिहाजा 2024 के चुनाव में बिदाई की अशंका बीजेपी बौखला गई है। इसलिए राहुला गांधी जी को बौखलाहट और हताशा में निशाना बनाया जा रहा है।
आज के पैदल मार्च में प्रदेश महासचिव अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, मदन मोहन शर्मा, विनय सिन्हा दीपू, सतीष पॉल मुंजनी, डॉ एम तौसीफ, आभा सिन्हा, रवीन्द्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, संजय लाल पासवान, जयशंकर पाठक, अभिलाष साहु, गजेंद्र सिंह,नेली नाथन, डॉ कुमार राजा, डॉ राकेश किरण महतो, गुंजन सिंह, जगदीश साहु, निरंजन पासवान, शहीद अहमद, छोटू सिंह, अमरेन्द्र सिंह, केदार पासवान, वशिष्ट लाल पासवान, सुरेश सिंह, बबलु शुक्ला, अमरनाथ मुंडा, शिव टहल नायक, सुषमा हेम्ब्रोम, प्रिया बर्मण, एनूल हक, परवेज आलम, भीम साहु, मेहुल प्रसाद, कुमार रोशन, राखी कौर सहित सैकड़ो कांग्रेसजन शामिल थे।

