25 हजार करोड़ रुपए की अनियमितता की जांच का सीएम ने दिया आदेश

झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के पूर्व अध्यक्ष अरविंद कुमार और और पूर्व तत्कालीन तकनीक सदस्य आरएन सिंह के खिलाफ होगी जांच
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने श्री अरविन्द कुमार, तत्कालीन अध्यक्ष, झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग, श्री आर0 एन0 सिंह, सदस्य (अभियंत्रण), झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग एवं श्री गौरव बुधिया, प्रोपराईटर, मेसर्स बिहार फाउण्डरी एण्ड कास्टींग लि० के विरूद्ध निगरानी जाँच कराये जाने की स्वीकृति दे दी है। मालूम हो श्री अरविन्द प्रसाद, तदेन तत्कालीन अध्यक्ष, झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग एवं गौरव बुधिया, प्रोपराईटर, मेसर्स बिहार फाउण्डरी एण्ड कास्टींग लि० के विरूद्ध पच्चीस हजार करोड़ रुपए की सरकारी राशि की अनियमितता करने का आरोप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *