हेलीकॉप्टर नहीं उड़ने से तमाड़ नहीं पहुंचे सीएम हिमांता बिस्वा सरमा,मोबाइल स्पीकर से किया संबोधित

तमाड़ : भारी बारिश और आंधी के कारण असम के मुख्यमंत्री हिमांता बिस्वा सरमा शनिवार को तमाड़ नहीं पहुंच सके। उन्हें बोकारो से हेलीकॉप्टर से तमाड़ आना था और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के लिए चुनावी सभा को संबोधित करना था। लेकिन वे नहीं पहुंच पाए। बाद में श्री सरमा ने मोबाइल स्पीकर से उपस्थित भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि
अर्जुन मुंडा खूंटी का तो बेटा है ही देश के आदिवासी समाज का सबसे बड़ा नेता है। खूंटी के लिए तो काम करते ही हैं बल्कि असम सहित अन्य क्षेत्रों में जाकर आदिवासी समाज का कल्याण करते हैं। देश के आदिवासियों के कल्याण के लिए अर्जुन मुंडा को जीतना जरूरी है। आप देख रहे हैं कि झारखंड में क्या चल रहा है कुछ दिन पहले मंत्री के पीए के घर से ईडी को 35 करोड़ रुपए मिलता है,तो आप समझ सकते हैं कि मंत्री के घर में कितना कैश मिलेगा।
अर्जुन मुंडा जीत कर आयेंगे तो मंत्री बनेंगे उसके बाद झारखंड में भी भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठी आदिवासी इलाकों में घुसकर आदिवासी बहनों से शादी करते हैं और उसके बाद आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कर लेते हैं। झारखंड में जितना कन्वर्जन चल रहा है उनके खिलाफ भी हमें आवाज उठाने की जरूरत है।
हमारे देश में बीजेपी की सरकार बनेगी।
सभा को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि ये चुनाव हमारे लिए नकारात्मक सोच वाले से लड़ाई है। समाज को तोड़ने वाली शक्ति के खिलाफ है। ये चुनाव राष्ट्रीय चुनाव है, देश कौन चलाएगा और देश को प्रगति पथ पर कौन ले जाएगा इसका चुनाव है।
फूल छाप और एनडीए को वोट देने पर प्रधानमंत्री कौन बनेगा यह घर-घर के लोग जानते हैं।
इंडी गठबंधन को वोट देने पर प्रधानमंत्री कौन बनेगा यह कोई नहीं जानता। बारात तैयार है दुल्हा कौन बनेगा ये कोई नहीं जानता। कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है।झामुमो और कांग्रेस झारखंड में आदिवासी और जनजातीय समाज को बढ़ने नहीं देना चाहती है। इंडी गठबंधन के जो प्रत्याशी हैं वह 13 तारीख के बाद कहीं नहीं दिखने वाले। इससे पहले भी उन्होंने चुनाव लड़ा उसके बाद भी वह कहीं नहीं दिखे। 14 सीट जीतकर जाने वाले लोग होंगे उसमें यह बात की गारंटी है कि खूंटी सीट जीत कर अर्जुन मुंडा जाएंगे, तो वहां पर मंत्री बनेंगे इसकी पूरी गारंटी है। अर्जुन मुंडा को पिछली बार तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में 86 हजार वोट दिलाया था, जिससे 40000 की बढ़त मिली थी। इस बार तमाड़ से हम एक लाख वोट दिलाएंगे।
कालीचरण मुंडा भी तमाड़ विधानसभा से दो बार विधायक रहे हैं पर उनकी एक भी निशानी यहां नहीं है। उन्होंने विधायक रहते कोई काम नहीं किया। एक परिवार में जन्म लेने का मतलब सिर्फ प्रधानमंत्री बनना है। वही झारखंड सोरेन परिवार में जन्म लेने वाला सीएम बनेगा यह तय मान लिया गया है। यह परंपरा भाजपा में नहीं है। यहां चाय बेचने वाला पीएम बन जाता है।
वहीं एनडीए प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड और देश में जो राजनीति चल रही है। जिस तरीके से झारखंड को लूटा जा रहा है और मंत्री के पी एस के नौकर के घर से करोड़ों नगद मिल रहे हैं,तो मंत्री का क्या हाल है और बाकी मंत्रियों का क्या हाल है । इस हालत के लिए झारखंड बना था क्या?ये लुटेरों की जमात है। इन लुटेरों से झारखंड और देश को भी बचाना है।
राज्य में लूट का धंधा चल रहा है ।यह धंधा बंद होना चाहिए इसके लिए तमाम लोगों को विकास के साथ आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए हर घर में मुस्कान होना चाहिए।
मोदी सरकार एफआरए नियम लागू करने का काम कर रही है। जंगल और जमीन तमाड़ गांव में है तो यह तमाड़ गांव के लोगों का है इसको इंप्लीमेंट करने समय काम किया जा रहा है।
पिछली बार तमाड़ की जनता ने 86000 वोट देकर इतिहास बनाया उस इतिहास से आगे भी एक इतिहास बनाएंगे। यह जीत अर्जुन मुंडा की जीत नहीं होगी बल्कि तमाड़ की जनता की जीत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *