सीएम हेमंत सोरेन ने जोहारग्राम- मेड इन झारखंड” शोरूम का किया शुभारंभ
रांची:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को राजधानी रांची के करमटोली चौक के पास “जोहारग्राम- मेड इन झारखंड” शोरूम का फीता काटकर शुभारंभ किया. इस शोरूम में महिला,पुरुष और बच्चों के लिए हर तरह के ट्राइबल्स क्लॉथ मिलेंगे. जिसमें आदिवासी साड़ियां, टी-शर्ट, बंडी और झारखंड के अन्य पारंपरिक परिधान शामिल है.
इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आदिवासी कला-संस्कृति के साथ आदिवासी पहनावा, ज्वेलरी, व्यंजन और अन्य सामानों को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है. ऐसे में इस तरह के शोरूम खुलने से लोगों के बीच ट्राइबल पहनावा के प्रति आकर्षण बढ़ेगा.
वहीं, इस अवसर पर शोरूम के संचालक आशीष सत्यव्रत साहू ने मुख्यमंत्री का अभिवादन और स्वागत किया. शोरूम उद्घाटन के मौके पर भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखने को मिली.



