राजधानी के गंगा घाटों पर सिविल डिफेंस ने मोर्चा संभाला
पटना सिटी।लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व के अवसर पर पटना सिविल डिफेंस ने पटना सिटी के विभिन्न घाटों पर 25 अक्टूबर से लेकर 28 अक्टूबर तक छठ वर्तियों को सेवा व सुरक्षा का मोर्चा संभाला। इस दौरान सिविल डिफेंस के वॉलिंटियर्स ने छठ वर्तियों के खोये सामान व अन्य वस्तुयें उसके धारकों को उपलब्ध कराया।जहां दर्जनों खोये बच्चों को उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।वहीं वॉलेंटियर्स की चौकसी व सतर्कता के कारण अपने परिजनों से बिछड़ कर इधर-उधर भटकते वृद्ध व लाचार लोगों को अपने परिजनों से मिलकर खुशी का इजहार करते नजर आए। गौरतलब हो कि जहां
राजधानी पटना से सटे मनेर से लेकर दानापुर, दीघा, व पटना सिटी के दीदारगंज तक 71 घाटों पर सिविल डिफेंस के 149 जवान पटना के जिलाधिकारी सिविल डिफेंस के नियंत्रक डॉ त्याग राजन एस द्वारा तैनात किए गए थे।
पटना सिटी के संवेदनशील गायघाट पर तैनात सिविल डिफेंस के ऑफिसर कमांडिंग सह चीफ वार्डन विजय कुमार सिंह उर्फ श्याम नाथ सिंह ने सीनियर वार्डन हरेंद्र नाथ, प्रवीण प्रीतम व रंजन कुमार के सहयोग से बाथरूम में गिरे एक बेहोश व्यक्ति को मेडिकल सहायता देकर उसकी जान बचाई गई।जहां टेनी बीघा गांव का रहने वाला शौकीन मांझी नामक एक युवक घाट पर बने बाथरूम में बेहोश होकर गिर पड़ा।जानकारी होते ही सिविल डिफेंस के वॉलिंटियर्स ने उसको रेस्क्यू कर उसे मेडिकल टीम के पास पहुंचा कर उसकी जान बचाई।
डिविजनल वार्डन डॉ श्रवण कुमार सिंह व मयंक शेखर ने पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से भीड़ नियंत्रण व खोये बच्चों को उनके परिजनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
इसके साथ ही चीफ वार्डन विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन के मजिस्ट्रेट व पुलिस के सहायक अवर निरीक्षक व महिला आरक्षी बल के साथ गंगा में मोटर वोट पेट्रोलिंग के माध्यम से भीड़ पर नजर बनाए रखना और नियंत्रित करने का काम किया।
पटना डीएम सह
सिविल डिफेंस के नियंत्रक डॉ त्याग राजन एमएस द्वारा घाट पर सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन विजय कुमार सिंह, डिवीजनल वार्डन डॉक्टर श्रवण कुमार सिंह,सीनियर वार्डन अरुण कुमार,हरेंद्र नाथ, मयंक शेखर, राज किशोर सिंह,प्रवीण प्रीतम व रंजन कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया था।



