राउंडटेबल इंडिया के नेशनल प्रेसिडेंट चैतन्य देव सिंह पहुंचे रांची,एयरपोर्ट पर हुआ जमकर स्वागत
रांची: राउंडटेबल इंडिया के नेशनल प्रेसिडेंट चैतन्य देव सिंह रविवार को हैदराबाद से रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर झारखंड राउंडटेबल एवं लेडीज़ सर्कल रांची के तीनों इकाई ने उनका जमकर स्वागत किया।
नेशनल प्रेसिडेंट का पारंपरिक ढंग से स्वागत हुआ। एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे जीतने भी टेबलिंग सेंटर हैं उसका मैं विजित करूंगा। उन्होंने कहा कि राउंडटेबल इंडिया का बेसिक फ्रीडम टू एजुकेशन है। जिसमे हमलोग स्कूल बनाते हैं। जो भी बेहतर हो सकता है वह हमलोग करते हैं।
रांची समारीटन राउंडटेबल ऐंकरेज राउंडटेबल एवं उटोपियन राउंडटेबल एवं लेडीज़ सर्कल के सदस्यों के साथ नैशनल प्रेसिडेंट चैतन्य देव सिंह ने अगले तीन महीने का एजेंडा पर विचार विमर्श किया। साथ ही अबतक राउंडटेबल द्वारा रांची में निर्मित सभी स्कूल एवं क्लासरूम की सराहना की। राउंडटेबल इंडिया के एरिया चेयरमैन कशिश व्यास भी साथ मौजूद रहे। रांची समारीटन राउंडटेबल के चेयरमैन अविनाश जैन ने रांची में राउंडटेबल द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों एवं स्कूल निर्माण कार्य का ब्योरा दिया।
नैशनल प्रेसिडेंट चैतन्य देव सिंह रविवार को रांची समारीटन राउंडटेबल द्वारा हजाम बस्ती, हटिया में निर्मित राउंडटेबल इंडिया पारसनाथ पब्लिक स्कूल गए। वहां उन्होंने स्कूल का जायज़ा लिया और बच्चों से रूबरू हुए।
उसके बाद उन्होंने रांची समारीटन राउंडटेबल के सहयोग से चल रहे रोटी बैंक का दौरा किया। उन्हें यह बताया गया कि राउंडटेबल ने पिछले छह महीने में अबतक पचास रोटी बैंक रात्रि शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक किया है।
गौरतलब हो कि राउंडटेबल इंडिया एवं लेडीज़ सर्कल इंडिया ने देश भर में अबतक ज़रूरतमंद बच्चों के लिए नौ हज़ार से ज़्यादा क्लासरूम का निर्माण करवाया है। नेशनल प्रेसिडेंट के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में राउंडटेबल 244 के चेयरमैन अविनाश जैन, अरविंद राजगढ़िया, आकाश खोसला, आयुष मोदी, निखिल जैन, पौरुष जैन, कशिश व्यास, पीयूष सरावगी, संचित राजगढ़िया,नीतीश जयसवाल, राहुल सिंघानिया, आकाश सेठी, अनिरुध सरावगी, देवांश गरोडिया, प्रीति सराफ, नेहा खेमका, ख़ुशबू सिंघानिया, रितेश गुप्ता, अनीश सराफ, मनीष जैन, संदीप खेमका, संचित सिंघानिया, विवेक जैन, चेतन जैन, साकार मोहता, आदित्य अग्रवाल, आदित्य कटारुका, सन्नी केडिया, कुशल मानेक, मयंक जयसवाल, सिद्धांत सुमन, सिधार्थ चौधरी, आलोक गेरा, शुभम साबू समेत कई अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

