झामुमो के न्याय यात्रा पर भाजपा का तंज,कहा-अन्याय करने वाले अब न्याय यात्रा निकाल रहे हैं…

रांची: 15 फरवरी से झामुमो का प्रस्तावित पंचायत स्तर पर न्याय यात्रा के कार्यक्रम पर भाजपा ने तंज कसा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शहदेव ने कहा है कि जिसने झारखंड के साथ अन्याय किया वहीं आज न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। जब यह पूरा मामला न्यायालय में चल रहा है तो ऐसे में झामुमो का न्याय यात्रा कही न कई इस मामले को प्रभावित करने वाला प्रतीत होता है। झामुमो न्याय यात्रा के माध्यम से विक्टिम कार्ड खेलना चाहता है। मामला क्रिमिनल केस से जुड़ा है। जनता यह सब देख रही है।
उन्होंने कहा कि गुजरात दंगा मामले में जब मुख्यमंत्री के पद पर नरेंद्र मोदी थे तब उनसे एसआईटी पूछताछ की थी। उस समय मोदी जी ने पिछड़ा कार्ड तो नहीं खेला था और न ही भाजपा के कार्यकर्ता सड़कों पर प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *