भाजपा की परिवर्तन यात्रा पहुंची बरही, हेमंत सरकार पर बाबूलाल मरांडी का तीखा हमला

संवाददाता : बरही,झारखंड में भाजपा की परिवर्तन यात्रा 24 सितंबर को बरही विधानसभा क्षेत्र पहुंची। बरही प्रखण्ड मैदान में आयोजित परिवर्तन सभा में झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी मुख्य रूप से शामिल हुए। इसके अलावा परिवर्तन सभा में राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, हज़ारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक राकेश प्रसाद, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी विनय सिंह मौजूद थे। परिवर्तन सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह व संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर व मण्डल अध्यक्ष विजय यादव ने संयुक्त रूप से किया। पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, उत्पाद सिपाही दौड़ के दौरान 19 अभ्यर्थियों की मौत की जिम्मेदारी कौन लेगा? सरकार ने युवाओं को हड़बड़ी में भर्ती निकाल कर मौत के मुंह में धकेला है। उन्होंने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार और कुशासन का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार अब विदाई की कगार पर है। श्री मरांडी ने इंटरनेट बंद करने के फैसले की आलोचना करते हुए कहा, हेमंत सरकार परिवर्तन यात्रा के प्रचार से डर गई है, इसलिए परीक्षा में कदाचार रोकने के बहाने पूरे राज्य में इंटरनेट बंद करा दिया है। आज के समय में इंटरनेट दैनिक जीवन का हिस्सा बन चुका है और इसे बंद करके सरकार ने युवाओं को परेशान किया है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने 5 वर्षों तक परीक्षाओं को रद्द किया और अब चुनाव से पहले इसे लेकर नाटक कर रही है। श्री मरांडी ने कहा, हेमंत सरकार के मंत्री मालामाल हो गए हैं, जबकि जनता बेहाल है। इस राज्य की बालू, पत्थर, जमीन, और कोयला लूट लिया गया है। बाबूलाल मरांडी ने कहा, हेमंत सोरेन की अगुवाई में चल रही सरकार झूठ बोलने की मशीन है। झारखंड में पिछले पांच वर्ष बर्बादी के रूप में याद किए जाएंगे। इस बर्बादी से उबारने का काम सिर्फ भाजपा कर सकती है, क्योंकि भाजपा सुशासन और विकास का प्रतीक है। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया है और अब वहां भी तिरंगा शान से लहराता है। बाबूलाल मरांडी ने कहा, झारखंड में भाजपा की सरकार बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भी सशक्त होंगे। भ्रष्टाचार और माफियाओं को खत्म करने का काम भाजपा सरकार ही करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़कागांव विश्वकर्मा पूजा के विसर्जन में पत्थर बाजी होती है और गिरफ्तारी हिन्दू समाज की होती है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनती है तो सार्वजनिक जुलूस को रोकने का काम करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें तिहाड़ जेल भेजने का काम किया जाएगा। हज़ारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने हेमंत सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार ने 2000 पारिवारिक लाभ देने का वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आने पर यह सरकार केवल दिखावा कर रही है और युवाओं को छल रही है। उन्होंने मईया सम्मान योजना को चुनावी चाल करार दिया और कहा कि भाजपा सरकार कई राज्यों में महिलाओं के लिए बड़ी योजनाएं चला रही है। सांसद मनीष जायसवाल ने वर्तमान सरकार पर धार्मिक कार्यों में बाधा डालने और पत्थरबाजों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने सभा के माध्यम से हेमंत सरकार को बदलने का संकल्प दोहराया। पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि वर्तमान झारखण्ड सरकार लूट खसोट में लगी है। वर्तमान सरकार को राज्य की जनता बंगाल की खाड़ी में फेंकने का काम करेगी और यहां के विधायक को गया बिहार भेजने का काम करेगी। कहा कि भाजपा का यह परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम राज्य में बदलाव लाने का काम करेगा। मौके पर जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, सुनील साहू, भाजपा पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रभारी रंजीत चंद्रवंशी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश यादव, अर्जुन साव, जिप सदस्या प्रीति गुप्ता, नीतू यादव, आरती कौशल, जिप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, बरही पूर्वी मंडल अध्यक्ष सह मुखिया संघ अध्यक्ष विजय यादव, बरही पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष भगवान केशरी, द्वारिका राणा, बाबूलाल मेहता, राजदेव यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित साहू, पप्पू चंद्रवंशी, मुन्ना यादव, मनोज साव, मुखिया राजेंद्र प्रसाद, मंगलदेव यादव, शमशेर आलम, मोतीलाल चौधरी, गोविंद साहू, मुखिया प्रतिनिधि अर्जुन रविदास, राजन ओम, खिरोधर यादव, सकलदेव यादव, आकाश जायसवाल, बलराज यादव, अमित सिंह, डोमन पांडेय, लक्ष्मण यादव, नारायण यादव, रामस्वरूप पासवान सहित अन्य हज़ारों लोग मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *