भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका

खूंटी: युवा आक्रोश रैली में राज्य सरकार केंद्र बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्ण, तानाशाही और दमनकारी गतिविधी से युवाओं के आवाज दबाने के खिलाफ जिला भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस चौक खूंटी के समीप सीएम हेमंत सोरेन को तानाशाह बताते हुए हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर सरकार की नीतियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई।
पुतला दहन कार्यक्रम में जिला महामंत्री संजय साहू, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ मुंडा, जिला कोषाध्यक्ष प्रियांक भगत, मिडिया सह प्रभारी महावीर राम, आजसू पार्टी खूंटी जिला अध्यक्ष जयकांत कश्यप, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदन मोहन गोप, नगर मण्डल अध्यक्ष अर्जुन पहान, राजेश कुमार महतो, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित कुमार साहू, एसी मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र नायक, आदर्श अंशुल, विकास चौधरी,सावन सोनी, बलराम मुंडा, भीम साहू, सुदन मुंडा, गुलाब महतो, प्रशांत कुमार, महेंद्र नायक, सुरेन्द्र सिंह, विनन नायक, कर्मा महतो, फणींद्र महतो, देवा कश्यप, शशी साहू, विक्की, उमेश, अमित,सुरज सहित अनेकानेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *