झारखंड में भाजपा 25 फरवरी से 5 मार्च तक चलाएगी लाभार्थी संपर्क अभियान

रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को पार्टी द्वारा 25 फरवरी से 5 मार्च तक चलाए जाने वाले लाभार्थी संपर्क अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला हुई।
कार्यशाला में विषय प्रवेश अभियान के प्रदेश संयोजक एवम पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कराया । संचालन सह संयोजक सत्यनारायण सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन सह संयोजक शोभा यादव ने किया।
मंचस्थ पदाधिकारियों का स्वागत सह संयोजक डॉ लुइस मरांडी, आरती कुजूर,बारी मुर्मू,विनय चौबे एवम केके गुप्ता ने किया।
कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय सहित सभी लोकसभा क्षेत्र के अभियान संयोजक,सह संयोजक ,कलस्टर प्रभारी शामिल हुए।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लाभार्थी संपर्क अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को पूरा कराने का अभियान है।
श्री मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र ने 10वर्षों तक देश की जनता केलिए अपना पल पल समर्पित किया है। एक घंटे की भी छुट्टी नही ली। गांव,गरीब ,किसान मजदूर , महिला आदिवासी , दलित, पिछड़े सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा।
उन्होंने कहा कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान अबकी बार 400पार को पूरा करने केलिए संकल्पित है। जनता के आशीर्वाद से तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी।
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि यह लाभार्थी संपर्क अभियान जनता और कार्यकर्ता के बीच सेतु बनाने का अभियान है।
कहा कि हमें अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाना है।
उन्होंने कहा कि यह अभियान एक जुनून और जिद्द से पूरा करें। कोई घर नहीं छूटे। कार्यकर्ता को जिनसे संपर्क की जिम्मेवारी है उसे पूर्ण करें।
नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में मोदी है तो मुमकिन है की लहर चल रही है। यह लहर सर्व स्पर्शी सर्व व्यापी सर्व समावेशी है।उन्होंने कहा कि आदिवासी ,दलित,पिछड़े,सामान्य ,महिला,युवा,किसान , मजदूर सभी वर्गों ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को नजदीक से महसूस किया है।
कहा कि मोदी सरकार अपने संकल्पों के अनुरूप सबके विकास की चिंता की है।
कहा कि मोदी सरकार ने बिना भेदभाव के जरूरतमंदो तक योजनाओं को पहुंचाया है।प्रदेश उपाध्यक्ष एवम अभियान के प्रदेश संयोजक राकेश प्रसाद* ने कहा कि देश भर में 7 करोड़ लाभार्थियों को भाजपा से जोड़ने का यह अभियान है। जिसमे झारखंड के 30 लाख से ज्यादा लाभार्थी हैं।
कहा कि 25 फरवरी से 5मार्च तक कार्यकर्ता सभी लाभार्थी के घर पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *