कुपोषण मुक्त झारखण्ड के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया पोषण अभियान 
रांची : भाजपा महिला मोर्चा ने मंगलवार को चुटिया स्थित महादेव महादेव मंडा में पोषण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री आरती सिंह शामिल हुईं। मौके पर श्री प्रकाश ने कहा कि कुपोषणमुक्त झारखण्ड के लिए आज भाजपा महिला मोर्चा ने एक एक बेहतर अभियान चलाया है.उन्होंने कहा कि कुपोषण मुक्त भारत को लेकर प्रधानमंत्री कई योजनाएं चला रहे हैं।
केंद्र की कई योजना के माध्यम से मातृत्व शक्ति को बढ़ाने और नारी शक्ति को मजबूत करने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहा हैं.श्री प्रकाश ने कहा कि कुपोषण के मामले में झारखण्ड का स्थान सबसे खराब है. यहां पर सरकार की गलत नीति के कारण कुपोषण बढ़ रहा है. कुपोषण सखियों का सेवा को बर्खास्त किया गया. आंगनबाड़ी सखियों पिछले कई महीने से वेतन नहीं मिला है.
भाजपा उनकी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ने का काम करेगी. दीपक प्रकाश ने कहा कि आंगनबाड़ी सखी मंडलों को हमलोग सम्मानित करेंगे. इस आयोजन को लेकर भाजपा महिला मोर्चा को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री आरती सिंह, प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर,हटिया विधायक नवीन जायसवाल,सीपी सिंह, मेयर आशा लकड़ा,संजीव विजयवर्गीय, सांसद संजय सेठ, मीडिया प्रभारी नीलम चौधरी सहित कई भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे.

