बाबूलाल मरांडी से मिले चितरपुर के भाजपा नेता, दी बधाई
चितरपुर मंडल भाजपा अध्यक्ष गणेश स्वर्णकार के नेतृत्व में कई भाजपा नेता भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात किया। इस दौरान सभी भाजपाईयों ने उन्हें बुके देकर उनका स्वागत किया। मौके पर मंडल अध्यक्ष गणेश स्वर्णकार ने चितरपुर की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। साथ ही उनके मार्गदर्शन में चलकर भाजपा को मजबूत करने का संकल्प लिया। मौके पर उन्होंने कहा कि बाबूलाल जी के कुशल नेतृत्व में झारखंड में भाजपा दोबारा सरकार बनाने का काम करेगी। साथ ही लोकसभा चुनाव में भी सभी 14 सीटों को जीतकर फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का काम करेंगी। मौके पर महामंत्री अर्जुन कुमार वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष निरंजन कुमार,जिला मंत्री दिलीप सिंह, बूथ अध्यक्ष दिलीप कुमार सहित कई मौजूद थे।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)