लाठीचार्ज के खिलाफ भाजपा ने काला दिवस मनाया और सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका
रांची: भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ के दौरान सचिवालय घेराव में पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज किया गया।

इसमें सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाया और हरमू चौक पर सीएम हेमंत सोरेन का पुतला बनकर अर्थी जुलूस निकाला।
वहीं अक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने पर भी राज्य सरकार के इशारे पर पुलिस के द्वारा डंडे बरसाए गए। भाजपा कार्यकताओं पर टीयर गैस के गोले और वाटर केनन का प्रयोग किया गया। राज्य सरकार की इस दमनकारी नीति के विरोध में आज भाजपा कार्यकर्ता ने काला दिवस मनाया है और सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका है। यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद आदित्य साहू, प्रवक्ता प्रतुल शहदेव,सुबोध कुमार गुड्डू,अशोक बड़ाई,अरुण कुमार झा,गणेश मिश्र,केके गुप्ता,विधायक सीपी सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
उधर सचिवालय घेराव में एक पुलिस ने तीन पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद सहित 41 लोगों पर एफआइआर, हजारों कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाया है।
1. सांसद संजय सेठ
2. सांसद चतरा सुनिल कुमार सिंह
3. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास
4. विधायक बाबूलाल मरांडी
5. विधायक अमीत मंडल
6. सांसद समीर उरांव
7. सांसद निशिकांत दुबे
8. सांसद अर्जुन मुण्डा
9. श्री श्यामनंदन ओझा, महामंत्री पांकी
10. विधायक विरंची नारायण सिंह
11. आरती कुजूर
12. अमीत कुमार रॉची
13. प्रदीप मुखर्जी जमशेदपुर
14. विकाश कुमार पाण्डेय
15. शत्रुघ्न सिंह, पांकी पलामू
16. दिलीप कुमार सिंह गंगय खुर्द गोड्डा
17. अनीता सोरेन प्रदेश कार्य समिति
18. कुमकुम देवी महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता
19. मुनचुन राय
20. कामेश्वर सिंह धुर्वा
21. उमेश यादव धुर्वा (मंडल अध्यक्ष)
22. अमित भैया उर्फ अमित कुमार जामताडा
23. बिरेंद्र यादव, सिमडेगा
24. कमलेश राम बी०आई०टी० मेसरा ओ०पी०
25. ललित ओझा
26. श्रीमती नीलम चौधरी
27. के0के0 गुप्ता
28. साघु मांझी पॉकी पलामू
29. कुलवंत सिंह बिंटी प्रदेश कार्य समिति सदस्य
30. विमल मरांडी, जिला अध्यक्ष एस०टी० मोर्चा दुमका
31. अशोक कुमार
32. आनंद यादव
33. रमेश सिंह
34. त्रिलोचन कुमार पासवान
35. रमेश नाथ तिवारी
36. संजु पाण्डेय
37 संजीव कुमार सिंह
38. अमर नाथ कुमार सिंह
39. ब्रजकांत केसरी
40. दीपक बडाईक
41 गुंजन यादव जमशेदपुर
हजार अज्ञात भाजपा कार्यकताओं पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है।

