साइबर ठगी के खिलाफ बड़ा अभियान, धनबाद को दो ठगों को दबोचा
धनबाद । शुक्रवार को साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस में बड़ा अभियान चलाया। धनबाद से लेकर जामताड़ा तक छापेमारी की। दिल्ली पुलिस की क्राइम बांच ने धनबाद के दो युवकों गिरफ्तार किया। इन्हें दिल्ली में 41 लाख रुपये की साइबर ठगी से जुड़े मामले में पकड़ा गया है। इस में दिल्ली पुलिस ने सूरत, कोलकाता, जामताड़ा और धनबाद समेत कुल सात स्थानों पर छापेमारी कर 14 ठगों को पकड़ा है। शुक्रवार सुबह दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की 50 सदस्यीय टीम धनबाद पहुंची। धनबाद और धनबाद के बरोरा थाना क्षेत्र के मुराईडीह कालोनी में छापेमारी की। मुराईडीह से प्रमोद कुमार और विनोद कुमार नाम के दो युवकों को पकड़ा। इसके बाद दोनों को बरोरा थाना लाया गया।

