भाजपा व्यापारियों का समूह है: बैद्यनाथ राम

रांची: झारखंड विधानसभा मानसून सत्र के अंतिम दिन भाजपा विधायकों द्वारा विधानसभा सदन के बाहर बालू बेचने के मामले पर स्कूली शिक्षा एवम साक्षरता मंत्री बैद्यनाथ राम कड़ा हमला बोला है।
मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बालू बेच कर अपना असली रूप जनता को दिखा दिया है। आज तक इन लोगों ने सिर्फ कॉरपोरेट के लिए काम किया है,जनता को तो सिर्फ लूटने का काम किया है। यही कारण है कि गरीब और गरीब होते चले गए और इनके खास व्यापारी धनवान होते गए। भाजपा व्यापारियों के हितैषी बनती है।
मंत्री ने कहा कि भाजपा सिर्फ और सिर्फ बेचना जानती है। देश के कई सरकारी सस्थानों को बेच दिया। रेल बेच दिया,प्लेटफार्म बेच दिया,होटल बेच दिया। इन लोगों ने देश के युवा बेरोजगारों को रोजगार देने की कभी सोचा ही नहीं,नए नए उधोग की स्थापना नहीं की। जनता भी अब बीजेपी नेताओं की बातों पर विश्वास नहीं करते हैं।
मंत्री ने कहा कि भाजपा के विधायक सदन में सरकार से जवाब लेना नहीं चाहते थे, सिर्फ सदन में हंगामा करते रहे। पूरे मानसून सत्र में बीजेपी के विधायकों ने हंगामा किया। इन लोगों के पास कोई मुद्दा ही नहीं था। सरकार से जवाब लेना की इन लोगों की मंशा ही नहीं है। जनहित के मुद्दे पर सदन में बहस करना ही नहीं चाहते हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज सदन में सभी सवालों का जवाब दिया है। इन लोगों को सुनना चाहिए।लेकिन ये लोग सदन का बहिष्कार कर चले गए।
मंत्री ने कहा कि भाजपा के विधायकों ने जिस प्रकार से सदन का बहिष्कार किया है। विधानसभा चुनाव में जनता भी इनका बहिष्कार कर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *