अंचल के बड़ा बाबू 5500 रुपए लेते रंगे हाथ हुए गिरफ्तार
रांची: पलामू जिला के चैनपुर अंचल कार्यालय में पदस्थापित अंचल के बड़ा बाबू विनोद कुमार को 5500 रूपए पैसा लेते रंगे हाथ एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है, वादी से नकल निकालने के एवज में पैसा ले रहा था, गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम ने आगे की कार्रवाई में जुटी।



