बाबा विद्यापति स्मारक समिति ने कचहरी चौक पर रामनवमी सेवा शिविर लगाया
रांची: बाबा विद्यापति स्मारक समिति के द्वारा कचहरी चौक पर रामनवमी सेवा शिविर लगाया गया. इस शिविर में रामनवमी शोभायात्रा में आये समस्त लोगों में गुड़, कच्चा चना, गुड़, बादाम, किशमिश और सरबत वितरित किया गया. समिति के अध्यक्ष जयंत झा ने कहा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी समिति के द्वारा रामनवमी सेवा शिविर लगाया गया. उन्होंने यह भी कहा कि प्रभु श्री राम के जीवन से समस्त विश्व को यह प्रेरणा मिलती है कि मनुष्य का चरित्र श्री राम के जैसा होना चाहिए। श्री राम भगवान ने तमाम विपरीत परिस्थितियों में मर्यादा में रहकर सम्पूर्ण जीव जंतुओं के कल्याण के लिए काम करके एक अद्वितीय मिशाल पेश किया है, आज जरूरत है कि उनके जीवन से हम सबों को शिक्षा लेनी चाहिए। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष जयंत झा, महासचिव उदित नारायण ठाकुर संरक्षक आंशू झा, संरक्षक शिवेशवर झा, मुख्य महासचिव मृत्युंजय झा, ज्ञानदेव झा, मनोज झा, राधेश्याम यादव, छवि झा, मुन्नी यादव, सुमन झा, गोविन्द झा, गोपाल ठाकुर, कृतेश झा, ऋतुनाथ झा, निरंजन शर्मा, अशोक पांडेय रमेश भारती, भानु कच्छप, दिलेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे.

