मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रचार-पसार हेतु जागरुकता रथ रवाना
खूंटी: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बुधवार को जिला में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 का शुभारंभ किया गया। मौके पर मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग की संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह मुख्य संयुक्त सचिव द्वारा समाहरणालय परिसर से मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के प्रचार-पसार हेतु जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही साइकिल रैली एवं पदयात्रा का आयोजन किया गया। साथ ही हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया।
समाहरणालय परिसर से निकाली गई साइकिल रैली एवं पद यात्रा मुख्य पथ से होकर भगत सिंह चैक खूंटी तक गई। जहां से समाहरणालय में आकर कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में निवार्चन साक्षरता क्लब, खूंटी के पदाधिकारी, सदस्य व स्कूली बच्चे-बच्चियां सहित अन्य शामिल थे।
इससे पूर्व मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग की संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह मुख्य संयुक्त सचिव की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभा कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें उन्होंने मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के उद्येश्यों की चर्चा करते हुए वोटर एप्प के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के तहत राज्य केे 18 से 19 वर्ष के लगभग 32 लाख बच्चों को नाम जोड़ा जाना है। उन्होंने निवार्चन साक्षरता क्लब, खूंटी के पदाधिकारियों व सदस्यों एवं बीएलओ से मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 को सफल बनाने के निमित सकारात्क तरीके के कार्य करने की अपील की।
मौके पर एसी, खूंटी अरविंद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, खूंटी व अन्य उपस्थित थे।

