असम के सीएम हिमांता विश्व सरमा का वैलिडेटी खत्म होने वाला है,रिचार्ज होने आते हैं झारखंड : सुप्रियो

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। खासकर असम के सीएम हिमांता विश्व सरमा और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर।वे मंगलवार को जेएमएम कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का जो ऊर्जा का जो बैटरी था वह पूरी तरह डिस्चार्ज हो गया है और अब उनको रिचार्ज करने के लिए झारखंड आना पड़ रहा है।
देश के कई जगहों पर बाढ़ और सुखाड़ है। देश के कृषि मंत्री का लगातार झारखंड दौरा हो रहा है। सदन में एमएसपी पर कोई जवाब नहीं दे पाए और झारखंड में एमएसपी का जवाब मांग रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बीस जुलाई को देश के गृह मंत्री अमित शाह का रांची दौरा है और सुना है कि वे बीजेपी कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे। लेकिन झारखंड में अब उनका टिप्स और तिकड़म काम नहीं आएगा। उप चुनाव में बीजेपी साफ हो गई है,जनता ने उन्हें रास्ता दिखा दिया है। इसलिए घबराहट और हड़बड़ाहट सबसे अधिक बीजेपी में है। देश के कई राज्यों में बीजेपी की स्थिति ठीक नहीं चल रही है,इसलिए झारखंड में संभावना तलाश रहे हैं। झारखंड से उन्हें निराशा हाथ लगने वाली है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अधिक से अधिक सरकारी संस्थान का उपयोग अपने राजनीतिक लाभ के लिए करती है।
श्री भट्टाचार्य ने कहा कि बीजेपी के नेता बंद कमरे में बैठ कर ट्वीट के माध्यम से जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं।
झारखंड आने वाले बीजेपी नेताओं को जेएमएम पूरी तरह से डिस्चार्ज कर भेजेगी।
उन्होंने कहा कि असम में बाढ़ आई हुई है। कई लोग बेघर हो चुके हैं। झारखंड में बसे बसाए लोगों को उजड़ने के लिए असम के सीएम को झारखंड भेजा जा रहा है। असम के सीएम हिमांता विश्व सरमा का वैलिडेटी खत्म होने वाला है। इसलिए रिचार्ज होने बार बार झारखंड आते हैं।असम में एनआरसी और सीएए पर क्यों न कुछ बोलते हैं। ये लोग दो भाषीय लोग हैं। राज्य देखकर बातें करते हैं,जय जोहार बोलते हैं,सरना धर्म पर क्यों नहीं कुछ बोलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *