कला सांस्कृतिक मंत्री से मिलेंगे झारखंड के कलाकार

रांची: कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष कुमार राजा के नेतृत्व में एवं आदिवासी नेता सूरज टोप्पो के अगुवाई में गुरुवार को झारखंड के सभी जिलों के कलाकार झारखंड के पर्यटन कला संस्कृति खेल कूद युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से दूसरी बार मुलाकात करेंगे। पिछले दिनों 10 मई को झारखंड के कलाकारों ने अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर कर आंदोलन किया था। जिसको संज्ञान में लेते हुए मंत्री ने सभी कलाकारों को वार्ता के लिए अपना आवास बुलाया था। जिसमें कलाकारों का एवं झारखंड फिल्म इंडस्ट्री का विकास किया जाए इस पर परिचर्चा हुई थी।अब मंत्री झारखंड के कलाकारों के संग बैठक कर कलाकारों एवं झारखंड फिल्म इंडस्ट्री की विकास की रूप रेखा तैयार करेंगे और मुख्यमंत्री से मिलकर कलाकारों के लिए विशेष नीति बनाने की बात रखेंगे ।इन मांगों के पर मंत्री और कलाकारों के बीच वार्ता होगी। जिसने झारखंड फिल्म डेवलेपमेंट ऑफ झारखंड काउंसिल ऑफ झारखंड के पुनर्गठन करने की मांग। इसके लिए तत्काल प्रभाव में शामिल करने के लिए फिल्म विद्या और कला संस्कृति में संपूर्ण रूप से जानकर हो जो झारखंड की भावनाओं को समझता हो वैसे लोगों को शामिल किया जाए ।
झारखंड के सभी भाषा की फिल्मों को झारखंड के सभी सिनेमाघर में लगाना अनिवार्य किया जाए ।
झारखंड के सभी भाषा के फिल्मों को सुचारू रूप से सब्सिडी मिल सके ऐसा सरल नीति नियम FIDCOJ में बनाया जाए ।
झारखंड के सभी विद्या के कलाकारों , फिल्मकारों,निर्माताओं एवं तकनीशियन को स्वास्थ बीमा दिया जाए एवं 50 उम्र के कलाकारों और दिव्यांग कलाकारों को पेंशन दिया जाए
झारखंड के सभी कलाकारों का सरकारी डाटा बेस तैयार किया जाए एवं सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त आर्टिस्ट कार्ड (पहचान पत्र)दिया जाए
राजधानी में एक कलाकेंद्र बनाया जाए जहां निःशुल्क नाटक , गीत संगीत ,नृत्य प्रस्तुत करने की अनुमति हो ।
कला संस्कृति से मुलाकात करने के लिए राज्य के 24 जिला के फिल्मकार एवं कलाकार रांची आ रहे हैं ll

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *