रांची में गरजे अमित शाह,कहा-घोटाले की सरकार को उखाड़ फेंकना है

रांची: राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में भाजपा का विस्तृत कार्य समिति की बैठक को गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधित किया। बीजेपी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव जीत का मंत्र देते हुए कहा कि झारखंड में इस बार बीजेपी की सरकार बनना है और इस घोटाले की सरकार उखाड़ फेंकना है। बीजेपी कार्यकर्ता जिस तरह लोकसभा के चुनाव में अपनी ऊर्जा लगाया था,उससे एक कदम आगे इस बार पूरी ऊर्जा के साथ कार्यकर्ता लग जाएं। झारखंड में बीजेपी के कार्यकर्ता बड़े ऊर्जावान है और इस बार झारखंड में बीजेपी की सरकार बनना तय है। गृह मंत्री अमित शाह ने बिरसा मुंडा, परमवीर चक्र विजेता एल्बर्ट एक्का, स्वतंत्रा सेनानी बटुकेश्वर दत्ता, अटल बिहारी बाजपेई को प्रणाम करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में आये बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता को सम्मान है जिनके प्रयास से 9 लोकसभा सीट पर जीत हासिल हुई है। 2014, 2019, 2024 में भाजपा कार्यकर्ता के प्रयास से ही मोदी जी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने। 81 में से 52 सीट पर लोकसभा में भाजपा को बढ़त मिली है जो बताता है कि उस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में भाजपा की बहुमत की सरकार बनेगी यह कांग्रेस और जेएमएम सुन ले। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन में हार के बाद अहंकार आ गया है, वही भाजपा ने सरकार केंद्र में बनाई। लेकिन अहंकार कही नहीं दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि इस बार इंडी गठबंधन को मात्र 99 सीट सीट मिली। वहीं भाजपा को अकेले 240 सीट मिली है। फिर भी कांग्रेस खुद को जीता हुआ महसूस कर रही है। 12 लाख करोड़ के घोटाला का अहंकार, परिवारवाद का अहंकार, तुष्टिकरण का अहंकार कांग्रेस में है। भाजपा देश भर में कही भी जीतती है तो उसका श्रेय मंच पर बैठे नेता नही बल्कि बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को जाता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिया कि भाजपा सरकार ने ऐसा कुछ भी ऐसा नहीं किया है जिसके कारण कार्यकर्ता को किसी के सामने सर झुकाना पड़ेगा। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 7 करोड़ लोगों को अनाज देने का काम किया। 14 करोड़ शौचालय, हर घर मे बिजली, 3 करोड़ लोगों का आवास देने का काम मोदी जी ने किया। मोदी जी ने 10 वर्ष में झारखंड को नक्सलवाद से मुक्त करने का काम किया है। यहां की सरकार कहती है कि हम विकास कर रहे हैं। कांग्रेस के 10 वर्ष के शासन में झारखंड के विकास के लिए मात्र 84000 करोड़ ने दिया है, वही मोदी जी ने 3 लख 84 हजार रुपये झारखंड के विकास के लिए दिया है। प्रधानमंत्री ने झारखंड के लिए 18000 करोड़ रेलवे 1000 करोड़ एयरपोर्ट, एम्स दिया।बिरसा मुंडा के पैतृक गांव जाने वाले पहले प्रधानमंत्री मोदी है।
झारखंड के एक सांसद के घर से 300 करोड़, मंत्री के घर से 30 करोड़ रुपये बरामद होते हैं। कांग्रेस जेएमएम बताए कि यह पैसा किसका है। जिस मंत्री के घर से 30 करोड़ मिला उसको क्लीन चिट देने वाला है। 300 करोड़ का जमीन घोटाला, 40 करोड़ का शराब घोटाला, ट्रांसफर पपोस्टिंग का घोटाला करने का काम वर्तमान सरकार ने किया है। भाजपा कार्यकर्ता इन सब बातों को लेकर घर घर जाएं।
उन्होंने कहा कि झारखंड में लैंड जेहाद, लव जेहाद चरम पर है। आदिवासी अपनी जमीन से बेदखल हो रहे हैं। धर्मांतरण के कारण आदिवासी की आबादी कम हो रही है। भाजपा जब सरकार में आएगी तो एक श्वेत पत्र ला कर आदिवासी को उनकी जमीन वापस देने का काम करेंगे। यहां के युवा की नौकरी को बेचने का काम यहां की सरकार कर रही है। सबसे अधिक आदिवासी मुख्यमंत्री भाजपा ने दिया है। मोदी ने संथाली भाषा को 8 वीं अनुसूची में शामिल किया।
उन्होंने कहा की ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण मोदी ने दिया। मोदी जी ने हर वर्ग को समान हक देने का काम कोय है साथ ही देश को सुरक्षित करने का काम मोदी जी ने किया है।
इस बार इस घोटाले वाली झारखंड सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *