चाईबासा में माँ दुर्गा की प्रतिमा खंडित करने की घटना का अखिल भारत हिन्दू महासभा ने रोष प्रगट किया
रांची : चाईबासा के गुवा थाना क्षेत्र के नुईया गांव के समीप स्थित वन देवी मंदिर में शनिवार की रात असामाजिक तत्वों ने मां दुर्गा की प्रतिमा को खंडित कर दिया था. इसके विरोध में अखिल भारत हिन्दू महासभा झारखण्ड प्रदेश ने रोष प्रगट किया. अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जयन्त झा ने कहा कि यह घटना केवल एक मूर्ति तोड़ने की नहीं है, बल्कि लोगों की आस्था पर चोट की गई है. दोषियों की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए वरना आंदोलन और तेज होगा. ज्ञात हो कि वन देवी मंदिर में पहले भी मां दुर्गा की प्रतिमा को खंडित कर जंगल में फेंक दिया गया था. तब भी पुलिस प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की थी. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो जनता के सहयोंग़ से उग्र आंदोलन किया जायेगा.
इस मौके पर अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जयन्त झा, रांची जिला अध्यक्ष श्री मनोज झा,अशोक सिंह, श्याम चौबे, पवन सोनी, अनूप गुप्ता, रांची महानगर काली पूजा समिति के अध्यक्ष श्री विनय सिंह, रांची महानगर काली पूजा समिति के सचिव श्री अजीत सिंह, विजय गुप्ता आदि मौजूद थे.



