बलिदान दिवस पर आंदोलनकारियों को आजसू पार्टी ने किया सम्मानित

रांची : आजसू पार्टी ने युवाओं को समर्पित बलिदान दिवस के रूप में आजसू का स्थापना दिवस राज्यभर में मनाया। इस दौरान सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो तमाड़ और सिल्ली विधानसभा में आयोजित बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बलिदान और संघर्ष हमारा स्वाभिमान है। हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर झारखंडी अरमानों को पूरा करने की दिशा में संकल्पबद्ध होकर कार्य करना है। राज्य की अस्मिता की रक्षा का दायित्व हमारे कंधों पर है।
बलिदान दिवस पर हम राज्य के युवाओं को झारखंड अलग राज्य आंदोलन के इतिहास से रूबरू कराने के साथ ही इस आंदोलन में अपनी महती भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों को सम्मानित कर रहे हैं।
कार्यक्रम में वीडियो चित्रण के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को झारखंड अलग राज्य आंदोलन की पीड़ा, वेदना, संघर्ष, जुनून, जज्बे से अवगत कराया गया। इस वीडियो चित्रण को लेकर पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि झारखंड अलग राज्य आंदोलन के वीर आंदोलनकारियों के बलिदान को हम कभी भी भुला नहीं सकते। युवा राज्य के भविष्य हैं। युवाओं को राज्य के वर्तमान के साथ-साथ हमारे गौरवशाली इतिहास से जोड़ना हमारा उद्देश्य है।
इस दौरान तमाड़ और सिल्ली – सुदेश कुमार महतो, गोमिया और डुमरी – डॉ. लंबोदर महतो, रामगढ़ – चंद्र प्रकाश चौधरी और सुनीता चौधरी, मांडू – चंद्र प्रकाश चौधरी और निर्मल महतो (आजसू पाटी के पदाधिकारी, नेता तथा कार्यकर्ताओं द्वारा बलिदान दिवस मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *