पिछड़ों की हकमारी के खिलाफ आजसू महिला मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन,सोपा ज्ञापन

रांची: राज्य में पिछड़ों की हकमारी के खिलाफ आजसू पार्टी ने गुरुवार को राजधानी रांची में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
आजसू के केंद्रीय नेत्री विजेता वर्मा,महानगर आजसू महिला अध्यक्ष सीमा सिंह,वर्षा गाड़ी ने संयुक्त रूप से कहा निकाय चुनावों में ओबीसी के हितों को लेकर सरकार को अविलंब फैसला लेना होगा। बगैर ओबीसी आरक्षण के राज्य सरकार नगर निकाय चुनाव करना चाहती है। इससे पहले त्रिस्तरीय नगर पंचायत चुनाव भी बगैर ओबीसी आरक्षण के करा लिया गया। ऐसा झारखंड के इतिहास में पहली बार हुआ। आजसू पार्टी का मानना है कि यह स्थिति पैदा करने के लिए सीधे तौर पर राज्य सरकार जिम्मेदार है। इन चुनावों में ओबीसी को उनका हक और अधिकार मिले, इसके लिए सरकार कभी गंभीर और संवेदनशील नहीं रही। लगातार आवाज उठाए जाने के बावजूद ओबीसी के साथ भेदभाव करते हुए जिलों में निकाय चुनाव को लेकर सभी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

यानी पंचायत और नगर निकाय में प्रतिनिधित्व करने का जो भी मौका था उसे छीना जा रहा है। इस हकमारी के खिलाफ पिछड़ों में सरकार के खिलाफ रोष है। पिछड़ा वर्ग के इस रोष से और प्रतिनिधित्व तथा भागीदारी के सवाल पर आजसू पार्टी लगातार आवाज उठाती रही है।
विजेता वर्मा ने कहा कि आजसू पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष सह गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किया है। राज्य सरकार ने हलफनामा दायर कर स्वीकार किया है की पंचायत चुनाव के बाद जो भी चुनाव होंगे उसमे ओबीसी को आरक्षण दिया जायेगा और ट्रिपल टेस्ट भी करा लिया जाएगा। लेकिन राज्य सरकार ने नगर निकाय चुनाव बगैर ओबीसी आरक्षण कराने के मूड में दिख रही है। आजसू इसका विरोध करता है। वहीं धरना प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को ज्ञापन सोपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *