आउटसोर्स व्यवस्था खत्म कर उर्जा निगम पुरानी व्यवस्था लागू करे: अजय राय
रांची: झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ की महत्वपूर्ण बैठक पिछले दिनों संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में प्रेस क्लब रांची के सभागार में हुई जिसमें निम्न निर्णय लिए गए जो निम्न है….
आउटसोर्स व्यवस्था खत्म कर उर्जा निगम पुरानी व्यवस्था करे ,होमगार्ड के तर्ज पर मानदेय 1000 रुपए से ऊपर अनुभव के आधार पर चार वर्गों में तय हो , नियमित नियुक्ति में प्राथमिकता तय हो ,10 वर्ष से ऊपर सेवा देने वाले कर्मियों का नियमित नियुक्ति हो,सभी सप्लाई एवम ट्रांसमिशन जोन में हुए एरियर घोटाले की जांच हो और जहां एरिया नहीं दिया गया है वहां पर उसका भुगतान सुनिश्चित हो यह मांग श्रमिक संघ की ओर से रखी गई है#
इस अवसर पर अजय राय ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमेशा अपना जान जोखिम में डालकर विद्युत कर्मी लगातार अपनी सेवा निगम को देते आए हैं बावजूद उनके ऊपर कोई ध्यान देने के बजाय उनका शोषण बदस्तूर जारी है।
उन्होंने कहा कि एक को राज्य सरकार होमगार्ड पारा टीचर मामले में कई महत्वपूर्ण निर्णय ली है उसी तर्ज पर हेमंत सोरेन सरकार विद्युत कर्मियों का भी मानदेय तय करे अन्यथा श्रमिक संघ चुपचाप नहीं बैठेगी।
अजय राय ने इस अवसर पर राज्य स्तरीय आंदोलन की घोषणा करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार पिछले चुनाव में किए गए अपने वादे को पूरा करें अन्यथा श्रमिक संघ ने निर्णय ले लिया है की जब तक वादा पूरा नहीं होता तब तक झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ राज्य के सभी सप्लाई एरिया बोर्ड ट्रांसमिशन जोन के महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव का कार्यक्रम शुरू करेगी इस सप्ताह से शुरू करेगी और इसके उपरांत झारखंड ऊर्जा विकास मुख्यालय धुर्वा के समक्ष घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
21 अगस्त को रांची सप्लाई एरिया बोर्ड एवं ट्रांसमिशन जोन से घेराव कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी और अतिशीघ्र ही राज्य के सभी सप्लाई एरिया बोर्ड एवं ट्रांसमिशन जोन के घेराव का विवरण जारी किया जाएगा।
आज की बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ,अमित कश्यप ,विकास सिंह,उदय यादव, विजय सिंह,शिव कुमार साह ,राज कुमार ,संजय राणा,विक्की कुमार ,अशोक कुमार ,छोटेलाल कुमार ,गुंजेश कुमार ,मनोज कुमार ,गोधनलोहरा ,राजेंदरराम , प्रवीण कुजूर ,अशोक कुमार महतो, मुकेश यादव , रजनी कांत मेहता ,प्रकाश नायक ,संजीत कुमार महतो ,सूरज साव , जगरू हषपूर्ति ,अनिल तिग्गा ,अरविंद कुमार महली , के अलावा कई विद्युत कर्मियों ने बैठक में भाग लिया।

