जेएससीए चुनाव में द टीम के अजय नाथ शहदेव ने मारी बाजी, टीम एस के बेहरा पिछड़े
रांची: झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव में ‘द टीम’ के अध्यक्ष प्रत्याशी अजय नाथ शहदेव चुनाव जीत चुके हैं। सिर्फ आधिकारिक घोषणा बाकी है। जानकारी के अनुसार अजय नाथ शहदेव 160 वोट से जीत चुके हैं। वहीं टीम एस के बेहरा की हार हुई है।
दोनों टीम में। 15-15 सदस्य हैं।

अजय नाथ शहदेव की जीत पर उनके समर्थकों ने स्टेडियम के बाहर जमकर आतिशबाजी की और अजय नाथ शहदेव के जयकारे के नारे लगा रहे थे।
वहीं जीत के जश्न में अजय नाथ शहदेव के समर्थकों ने कहा कि इस चुनाव में अजय नाथ शहदेव की जीत तय था।



