कृषि मंत्री दीपिका पांडे ने मत्स्य किसान प्रशिक्षण का किया निरीक्षण

रांची: कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने शुक्रवार को मत्स्य विभाग के मत्स्य किसान प्रशिक्षण केन्द्र- सह- मत्स्य अनुसंधान केन्द्र, शालीमार प्रक्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने मत्स्य विभाग में किए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। प्रशिक्षण , मत्स्य बीज उत्पादन, रंगीन मछलीपालन एवं विपणन आदि के बारे में जानकारी लिया। पंजीयन पंजी, प्रशिक्षण आवेदन- प्रपत्र आदि का अवलोकन किया गया तथा महत्वपूर्ण निदेश दिये गये। प्रशिक्षण हेतु लाभुकों का चयन तथा विभाग द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे लाभ के बारे में जानकारी ली गई।
मंत्री ने शालीमार प्रक्षेत्र में हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इसके पहले कार्यालय पहुंचने के साथ- साथ मत्स्य हैचरी संचालन के बारे में जानकारी ली।हैचरी में उत्पादित हो रहे मत्स्य जीरा तथा मछली के अंडे का अवलोकन किया। कार्यालय में निरीक्षण के दौरान, प्रशिक्षण के उपरांत विभाग द्वारा दिये जा रहे लाभ के सत्यापन हेतु रंगीन मछली पालकों के द्वारा किए जा रहें कार्यो की सूची अंतर्गत पूर्व से कार्य कर रहीं एक लाभुक स्मिता रंजन से से मोबाइल पर संपर्क कर कार्यो की जानकारी ली गई तथा योजना से हो रहें लाभ के बारे में जाना। विभाग द्वारा किये जा रहे अन्य कार्यों की जानकारी ली तथा उनकी सराहना की साथ ही कार्यालय तथा प्रक्षेत्र की साफ सफाई एवं व्यवस्थित करने का निदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *