चांद के बाद अब सूर्य विजय, इसरो ने आदित्य एल1अंतरिक्ष भेजा..
दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान के वैज्ञानिकों ने चांद विजय के बाद अब सूर्य पर उपस्थिति दर्ज करने लिए शनिवार को आदित्य एल वन को भेजा है। इसरो के वैज्ञानिकों ने बताया की आदित्य एल वन यान पीएसएलवी रॉकेट से सफलतापूर्वक अलग हो गया है। भारत का यह मिशन सूर्य से संबंधित रहस्यों की जानकारी देगा। वैज्ञानिकों ने बताया की आदित्य एल1 सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली अंतरिक्ष आधारित पहली वेधशाला है। यह अंतरिक्ष यान 125 दिन में पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर यात्रा करने के बाद लैग्रंजीयन बिंदु एल1के आसपास एक प्रभामंडल कक्षा में स्थापित होगा,जिसे सूर्य से करीब माना जाता है। वहीं से सूर्य पर होने वाली विभिन्न घटनाओं का अध्ययन करेगा।

