आया सावन झूम के” उत्सव का धूमधाम से हुआ आयोजन

रांची :लायंस क्लब रांची समर्पण और इंटरनेशनल लायंस ऑफ रांची गैलेक्सी ने मिलकर रॉयल पैलेस, रतू रोड में “आया सावन झूम के” उत्सव का धूमधाम से आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 50 प्रतिभागियों और 100 अतिथियों की उपस्थिति ने इसे एक बड़ी सफलता बना दिया।
वहीं सावन क्वीन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें सुमन अग्रवाल विजेता रही। पहली रनर-अप रिद्दी दोषी,दूसरी रनर-अप एलन सीमा सिंह बनीं। वहीं सोलो डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सुषमा सिंह,द्वितीय स्थान पर सोना मंडल और तृतीय स्थान पर संध्या रहीं। बेस्ट जोड़ी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रिद्धि दोषी और अंजलि गुप्ता रहीं। मोम एंड डॉटर में रिद्धिमा एंड अश्वी अग्रवाल हुई।
इस शाम को सम्मानित लायंस क्लब सदस्यों, जिनमें एल.एन. सुमिता बेदी, एल.एन. संगीता जुल्का, एल.एन. सीमा सिंह, एल.एन. अंजलि, एल.एन. रीना अग्रवाल, एल.एन. नीलम कुमारी, एल.एन. रूपम झा, एल.एन. प्रीति, एल.एन. रश्मि, एल.एन. प्रियंशु, Ln poonam Mewara , Ln Sarika agrawal और एल.एन. रिधिमा शामिल थीं, ने भी अपनी उपस्थिति से चार चांद लगाए। प्रत्येक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन हुआ, और सभी प्रतिभागियों ने अद्वितीय प्रदर्शन किया।
लायंस क्लब रांची समर्पण की उपाध्यक्ष, रीना अग्रवाल ने सभी सदस्यों और प्रतिभागियों का धन्यवाद व्यक्त किया। साथ ही इस कार्यक्रम की सफलता पर खुशी जाहिर की, जो कि सावन के इस खुशी के अवसर पर समुदाय को एक साथ लाने में सहायक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *