दिल्ली में पीएम मोदी की सेना से आप और कांग्रेस पस्त,26 साल बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी भाजपा
गणादेश,दिल्ली: 26 साल बाद दिल्ली की सत्ता पर पूरी दमखम के साथ भारतीय जनता पार्टी लौटी है। मोदी की सेना ने इस चुनाव में ऐसा चक्रव्यू रचा की केजरीवाल की सेना सहित कांग्रेस पूरी तरह से धाराशाही हो गई।
दिल्ली की जनता ने केजरीवाल के झूठ को त्याग कर पीएम मोदी पर विश्वास किया और कमल खिलाया। जनता ने भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट किया है। इसके साथ ही आरएसएस के कार्यकर्ताओं की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आरएसएस के कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को केजरीवाल के झूठ का पर्दाफाश किया। दिल्ली के मुस्लिम बाहुल क्षेत्र में भी लोगों ने इस बार भाजपा को वोट किया। इससे यह अंदाज लगाया जा सकता है कि मुस्लिम वोटर अब भाजपा की ओर रुख करने लगी है। जनता ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के झूठे नेटेटिव को खारिज करने का काम किया। पूरे देश में कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेताओं ने जनता के बीच भाजपा के खिलाफ झूठा नेरेटिव जो फैलाया था उसमे कुछ हद तक लोकसभा चुनाव में वे सफल भी हुए। लेकिन दिल्ली के चुनाव में वे फेल हो गए। इसका एक यह भी कारण है कि दिल्ली के चुनाव में केजरीवाल और राहुल गांधी अलग अलग चुनाव लडे। यदि दोनों मिलकर चुनाव लड़ते तो सीटों में और कुछ इजाफा हो सकता था। लेकिन दिल्ली की सत्ता पर इस बार भाजपा का आना तय था।
दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्ट का असर देश के अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा। इसी साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है। वहां पर कांग्रेस को अधिक मेहनयेत करना होगा। इसके बाद पश्चिम बंगाल में चुनाव है। वहां पर तो कांग्रेस का बुरा हाल है। टीएमसी के आगे वहां पर भाजपा भी कमजोर है।
इस चुनाव में दिल्ली की जनता कांग्रेस को एक मैसेज देने का काम किया है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को 48,आम आदमी पार्टी 22और कांग्रेस तो खाता भी नहीं खोल पाई।टू

