खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने 06 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री चिकित्सा अनुदान राहत की राशि सौपा
रांची : खिजरी विधायक राजेश कच्छप के अनुशंसा पर स्वीकृत मुख्यमंत्री चिकित्सा अनुदान राहत कोष के तहत खिजरी विधान सभा क्षेत्र के कुल 06 पीड़ित व्यक्तियों को कुल 2,25,000/-(दो लाख पच्चीस हजार) रुपये का लाभ दिलाया। जिसका आज विधायक के आवास लुपुंगटोली में खिजरी विधायक राजेश कच्छप के हाथों लाभुकों को चेक सौंपा गया। मौके पर विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि जनता के हर सुख दुःख में मैं एवं हमारी सरकार खड़ी है। जनता के हर समस्या के सामाधान का प्रयास करुंगा। आज जिन पीड़ित लाभुकों के बीच चेक का वितरण किया गया। उसमें मो. इरफान अंसारी, इरबा, ओरमांझी 40,000/-, सोनी देवी, मौसीबाड़ी, धुर्वा, 40,000/-, सबा परबीन, सिठियो, नामकुम 40,000/-, अनुराग लकड़ा, कवाली, नामकुम 35,000/-, स्नेहलता सिंह, आनन्द मार्केट, धुर्वा, 35,000/-, रामा शंकर सिंह, धुर्वा, रांची 35,000/- दिया गया। मौके पर रिजवान अंसारी, उप प्रमुख, संजीव कुमार सिंह, नईम अंसारी विधायक प्रतिनिधि (अल्पसंख्यक) मसाउल्ला अंसारी, सदर, कल्याण लिंडा, शिवदास गोस्वामी, अशोक बेदिया, प्रणव कुमार, साकिर अंसारी, छोटेलाल महतो, हरिश गंझू, दिनेश चन्द्र प्रमाणिक, पंचू तिर्की एवं अन्य लोग उपस्थित थे।


