06सितंबर रविवार का राशिफल एवं पंचांग,पढ़िए आज आपके भाग्य में क्या है…
मेष राशि : चू, चे, चो, ल, ली, लू, ले, लो,अ।आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा। आपको अपने अटके कामों को पूरा करने में इसका इस्तेमाल करना चाहिए। दिन बहुत लाभदायक नहीं है- इसलिए अपनी जेब पर नज़र रखें और ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। कुछ लोग जितना कर सकते हैं, उससे कई ज़्यादा करने का वादा कर देते हैं। ऐसे लोगों को भूल जाएँ जो सिर्फ़ गाल बजाना जानते हैं और कोई परिणाम नहीं देते। मुमकिन है कि आपके आँसुओं को पोंछने के लिए कोई ख़ास दोस्त आगे आए। खाली समय में आप कोई खेल आज के दिन खेल सकते हैं लेकिन इस दौरान किसी तरह की दूर्घटना होने की भी संभावना है इसलिए संभलकर रहें। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है। संभव है कि परिवार के साथ किसी नज़दीकी रिश्तेदार से मिलने जाना हो और इसके लिए दिन ठीक भी है। हालाँकि किसी पुरानी ख़राब घटना का ज़िक्र करने से बचें, नहीं तो वातावरण में तनाव पैदा हो सकता है।*
उपाय :- एक नीले कपड़े में काली, मिर्च, एक कच्चा कोयला, साबुत काली उड़द बांधकर बहते जल में प्रवाहित करने से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।*
वृषभ राशि : इ, उ, ए, ओ, ब, बी ,बू, बे ,बो।आपके हँसी-मज़ाक़ का लहज़ा किसी दूसरे को आपकी तरह इस क्षमता को विकसित करने के लिए प्रेरित कर सकता है। आपसे उसे यह सबक़ मिलेगा कि ज़िंदगी की ख़ुशी बाहरी चीज़ों में नहीं, बल्कि ख़ुद के ही भीतर है। अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। घरेलू काम थका देने वाला होगा और इसलिए मानसिक तनाव की वजह भी बन सकता है। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाज़ुक रहेंगे। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा। आपके प्रेम को देखकर आज आपका प्रेमी गदगद हो जाएगा। जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कार्य गड़बड़ हो सकता है; लेकिन धैर्य बनाए रखें। समय को व्यर्थ गँवाने की बजाय आज किसी विदेशी भाषा को सीखना आपके वार्तालाप के तरीक़ों में वृद्धि कर सकता है।*
उपाय :- सुबह उठते साथी ही ॐ हं हनुमते नमः का 11 बार उच्चारण करने से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।*
मिथुन राशि : का,की , कु, घ, ङ ,छ, के, को, ह।आज के दिन आराम करना ज़रूरी साबित होगा, क्योंकि आप हाल के दिनों में भारी मानसिक दबाव से गुज़रे हैं। नयी गतिविधियाँ और मनोरंजन आपके लिए विश्राम करने में सहायक सिद्ध होंगे। करीबी रिश्तेदारों के घर जाना आज आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है। बच्चों की उनसे जुड़े मामलों में मदद करना आवश्यक है। किसी से आँखें चार होनी की काफ़ी संभावना है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। शादी के ठीक पहले के ख़ूबसूरत दिनों की याद ताज़ा हो सकती है – वही छेड़छाड़, आगे-पीछे घूमना और इज़हार गर्माहट पैदा करेंगे। अगर आप अपने दिन को ज़रा बेहतर व्यवस्थित करें, तो अपने खाली समय का पूरा सदुपयोग कर काफ़ी काम कर सकते हैं।*
उपाय :- पूजा स्थल में सफेद शंख की स्थापना करके उसकी नियमित पूजा करने से आर्थिक उन्नति होगी।कर्क राशि : ही, हू, हे, हो, डा, डी ,डू, डे,डो।प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। जो लोग अब तक पैैसे को बिना सोचे विचारे उड़ा रहे थे उन्हें आज पैसे की बहुत आवश्यकता पड़ सकती है और आज आपको समझ में आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नज़रअंदाज़ करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। आज के दिन किसी के साथ छेड़खानी करने से बचें। अगर आप सोचते हैं कि यार दोस्तों के साथ आवश्यकता से अधिक वक्त बिताना आपके लिए सही है तो आप गलत हैं ऐसा करने से आपको आने वाले वक्त में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा और कुछ नहीं। आपके जीवनसाथी की कामकाज को लेकर व्यस्तता आपकी उदासी का कारण बन सकती है। बिना किसी को बताए आज आप घर में छोटी-मोटी पार्टी रख सकते हैं।*
उपाय :- काली गाय की सेवा करने से प्रेम सम्बन्ध अच्छे चलेंगे।*
सिंह राशि : मा, मी, मू, में, म़ो, ट, टी, टू, टे।अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फँसे इंसान की मदद करने के लिए करें। याद रखें – यह शरीर तो एक-न-एक दिन मिट्टी में मिलने वाला है, अगर यह किसी के काम न आ सके तो इसका क्या फ़ायदा? माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताज़ा करने के लिए अच्छा दिन है। आपके प्रिय/जीवनसाथी का फ़ोन आपका दिन बना देगा। आपकी संप्रेषण अर्थात कम्यूनिकेशन की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे। आपको महसूस हो सकता है कि आपके घर वाले आपको नहीं समझते और इसलिए आप उनसे आज दूरी बना सकते हैं।*
उपाय :- अगर आप अपने रिश्तों को ख़ुशनुमा बनाने की सोच रहें हैं तो अपना चरित्र हमेशा सही रखें। झूठ नहीं बोले । किसी को सताए नहीं । झूठी गवाही कभी भी न दें।*
कन्या राशि : टो,पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, प़ो।बच्चे आपकी शाम को ख़ुशी की चमक लाएंगे। थकाऊ और उबाऊ दिन को अलविदा कहने के लिए एक बढ़िया डिनर की योजना बनाएँ। उनका साथ आपके शरीर में फिर से ऊर्जा भर देगा। बिना किसी की मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम हो सकते हैं बस आपको खुद पर विश्वास करने की जरुरत है। कोशिश करें की कोई आपकी बातों या काम से आहत न हो और पारिवारिक ज़रूरतों को समझें। प्यार-मोहब्बत के मामले में दबाव बनाने की कोशिश न करें। अगर आपके पास हालात से उबरने के लिए दृढ़ इच्छा-शक्ति है, तो कुछ भी असंभव नहीं है। आपका जीवनसाथी रोज़ाना की ज़रूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है। ग्रह इशारा कर रहे हैं कि धार्मिक क्रियाकलापों की अधिकता हो सकती है, मसलन आप मंदिर जा सकते हैं, दान-दक्षिणा भी संभव है और ध्यान-धारणा का अभ्यास भी किया जा सकता है।*
उपाय :- गणेश या विष्णु जी के मंदिर में कांसे की ज्योत दान में देने से पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।_
तुला राशि : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते।किसी सज्जन पुरुष की दैवीय बातें आपको संतोष और ढांढस बंधाएंगी। आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। इससे आपको काफी खुशी होगी। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। सिर्फ़ स्पष्ट समझ के माध्यम से आप अपनी पत्नी/पति को भावनात्मक सहारा दे सकते हैं। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। ऐसा लगता है कि आज आप अपने जीवनसाथी के साथ बहुत ख़र्चा कर सकते हैं। बावजूस इसके, आप इस वक़्त का पूरा लुत्फ़ उठा पाएंगे। आधुनिक दौर का मंत्र है – जमकर काम करें और उससे भी ज़्यादा जमकर पार्टी करें। लेकिन इतना भर याद रखें कि ज़रूरत से ज़्यादा पार्टी भी सेहत को नासाज़ कर सकती है।*
उपाय :- बोरियत से बचने के लिए खाने में गुड़ का प्रयोग करना न भूलें।*
वृश्चिक राशि : तो,न, नी, नू, ने, नो, या, यी , यु।आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन यात्रा आपके लिए थकाऊ और तनावपूर्ण साबित हो सकती है। अगर आप छात्र हैं और विदेशों में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो घर की आर्थिक तंगी आज आपके माथे पर शिकन ला सकती है। आम परिचितों से व्यक्तिगत बातों को बांटने से बचें। ज़ाहिर तौर पर रोमांस के लिए पर्याप्त मौक़े हैं- लेकिन ऐसा बहुत कम समय के लिए है। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की गर्माहट महसूस कर सकते हैं। आप बहुत कुछ करना चाहते हैं, फिर भी मुमकिन है कि आप आज चीज़ों को बाद के लिए टाल दें। दिन ख़त्म होने से पहले उठें और काम में लग जाएँ, नहीं तो आपको महसूस होगा कि पूरा दिन बर्बाद हो गया है।*
उपाय :- ‘ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः’ इस मंत्र का 11 बार उच्चारण करने से पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।
धनु राशि : ये,यो, भा, भी,, भू, ध,फ, ढ़, भे।आँखों के मरीज़ प्रदूषित जगहों पर जाने से बचें, क्योंकि धूँआ आपकी आँखों को और नुक़सान पहुँचा सकता है। अगर मुमकिन हो तो सूरज की तेज़ रोशनी से भी बचे। अपने धन का संचय कैसे करना है यह हुनर आज आप सीख सकते हैं और इस हुनर को सीख कर आप अपना धन बचा सकते हैं। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। आज अपने ख़ूबसूरत कामों को दिखाने के लिए आपका प्रेम पूरी तरह खिलेगा। किसी नये काम के आगाज के लिए आपको पहले उसके बारे में अनुभवी लोगों से बात करनी चाहिए। अगर आज आपके पास समय है तो उस क्षेत्र के अनुभवी लोगों से मिल लें जो काम आप शुरु करने वाले हैं। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है। अपने जीवनसाथी को बताएँ कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। दोस्तों से गपशप करना एक अच्छा टाइमपास हो सकता है, परन्तु लगातार फ़ोन पर बात करने से सिरदर्द भी संभव है।*
उपाय :- अपने वजन के बराबर जौ गौशाला में दान करने से स्वास्थ्य अच्छा होगा।*
मकर राशि : भो,ज, जी,जू,जे जो, खी,खू, खे, खो, गा, गी।अपने काम के लिए दूसरों पर दबाव न डालें। दूसरे लोगों की इच्छाओं और दिलचस्पियों पर भी ग़ौर करें, इससे आपको दिली ख़ुशी हासिल होगी। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाक़ात संभव है, जिसके चलते पुरानी ख़ुशनुमा यादें फिर तरोताज़ा होंगी। आज आपको महसूस होगा कि आपका महबूब आपसे कितना प्यार करता है। छात्रोंं के दिमाग में आज प्यार का बुखार छा सकता है और इस वजह से उनका काफी समय बर्बाद हो सकता है। वैवाहिक जीवन के लिहाज़़ से यह बढ़िया दिन है। साथ में एक अच्छी शाम गुज़ारने की योजना बनाएँ। छोटेे कारोबारी अपने कर्मचारियों को खुश करने के लिए आज उन्हें पार्टी दे सकते हैं।*
उपाय :- सरसों के तेल में अपना मुख देखकर दान करने से स्वास्थ्य अच्छा होगा।*
कुम्भ राशि : गू, गे, गो, सा, सि, सू, से, सो, द।स्वयं को शांत बनाए रखें क्योंकि आज आपको ऐसी कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिनके चलते आप काफ़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। ख़ास तौर पर अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखें, क्योंकि यह और कुछ नहीं बल्कि थोड़ी देर पागलपन है। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। घर में तालमेल बनाए रखने के लिए साथ में मिलकर काम करें। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्ते में सुधार लाएगा। वक्त पर चलने के साथ-साथ अपनों को वक्त देना भी आवश्यक है। यह बात आज आप समझेंगे लेकिन इसके बावजूद भी आप अपने घरवालों को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुज़ार सकते हैं। दोस्तों के साथ फ़ोन पर गपशप से बढ़िया और क्या हो सकता है, इससे आपकी ऊब भी दूर होगी।*
उपाय :- हफ्ते भर के काम का बोझ आज आपके सिरदर्द की वजह बन सकता है। इससे छुटकारा पाने के लिए सफेद चन्दन का तिलक मस्तक पर करें।*
मीन राशि: दी, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची।शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको धन लाभ तो हो सकता है लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। बच्चे की तबियत परेशानी का कारण बन सकती है। प्यार का बुख़ार आपके सर पर चढ़ने के लिए तैयार है। इसका अनुभव कीजिए। शाम का वक्त अच्छा रहे इसके लिए आपको दिनभर मन लगाकर काम करने की जरुरत है। विवाह के बाद कई बातें ज़रूरत से आगे बढ़कर अनिवार्य हो जाती हैं। आज ऐसी ही कुछ बातें आपको व्यस्त रख सकती हैं। आज किसी बुजुर्ग के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है ऐसे में अपने गुस्से को काबू में रखें।*
उपाय :- लगातार 108 दिन किसी भी बुजुर्ग महिला के चरण स्पर्श करना पारिवारिक सुख के लिए लाभकारी है।
🌞 ll~ वैदिक पंचांग ~ll 🌞
🌤️ दिनांक – 06 सितंबर 2026
🌤️ दिन – रविवार
🌤️ विक्रम संवत 2083
🌤️ शक संवत -1948
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – शरद ॠतु
🌤️ मास – भाद्रपद
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – दशमी शाम 07:29 तक तत्पश्चात एकादशी
🌤️ नक्षत्र – आर्द्रा शाम 07:52 तक तत्पश्चात पुनर्वसु
🌤️ योग – सिद्धि सुबह 09:45 तक तत्पश्चात व्यतीपात
🌤️राहुकाल – शाम 05:17 से शाम 06:50 तक
🌤️ सूर्योदय – 05:34
🌤️ सूर्यास्त – 06:04
👉 दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे
🚩व्रत पर्व विवरण- व्यतीपात योग (सुबह 09:45 से 07 सितंबर सुबह 06:41 तक
💥विशेष- चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)
💥 चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।
🌷 एकादशी व्रत के लाभ 🌷
➡️ 06 सितंबर 2026 रविवार को शाम 07:29 से 07 सितंबर 2026 सोमवार को शाम 05:03 तक एकादशी है।
💥 विशेष – 07 सितंबर, सोमवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखे।
🙏🏻 जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।
🙏🏻 जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।
🙏🏻 एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।
🙏🏻 धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।
🙏🏻 कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।
🙏🏻 परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।
👉🏻 अजा एकादशी 6 या 7 सितंबर—कब रखें व्रत? चने की दाल और पीले फूल का करे यह गुप्त उपाय, घर में बढ़ेगा ऐश्वर्य और धन-धान्य⤵️
🌷 एकादशी के दिन करने योग्य 🌷
🙏🏻 एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें 👉🏻 …….विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l
🌷 एकादशी के दिन ये सावधानी रहे 🌷
🙏🏻 महीने में १५-१५ दिन में एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के दिन जो चावल खाता है… तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है…ऐसा डोंगरे जी महाराज के भागवत में डोंगरे जी महाराज ने कहा
~ पंचाग ~
🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏


