बिहार ईपीएफ स्टाफ यूनियन की नई कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न

अनूप कुमार सिंह,पटना। बिहार ईपीएफ स्टाफ यूनियन का चुनाव सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। चुनाव में कर्मचारियों ने मोहन कुमार उपाध्याय को लगातार 9वीं बार महासचिव निर्वाचित कर संगठन के प्रति उनके नेतृत्व व समर्पण पर अपना विश्वास व्यक्त किया। श्री उपाध्याय ऑल इंडिया EPF0 स्टाफ फेडरेशन में भी महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।

जहां नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष कुमार सिकंदर, सहायक सचिव अभिषेक वर्धन अवस्थी व कोषाध्यक्ष शलाल हिमांशु कुमार सिन्हा निर्वाचित हुए।वहीं

कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के रूप में  विनय कुमार तिवारी, विजय प्रकाश, विनय कुमार,सुशांत कुमार, अभय कुमार सिन्हा, संजय कुमार, हरेंद्र कुमार व  दीपांकर कुमार निर्वाचित हुए।

नवनिर्वाचित महासचिव मोहन कुमार उपाध्याय ने कहा कि कर्मचारियों की एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। कर्मचारी हित, सम्मान,अधिकार व न्याय के लिए यूनियन पूरी मजबूती एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

उन्होंने सभी कर्मचारियों के सहयोग व विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन आने वाले समय में भी कर्मचारियों की समस्याओं को उचित मंच पर प्रभावी ढंग से उठाएगा। वहीं एकता,भाईचारे व कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *