नेपाल में भीषण ग्लेशियर-बाढ़ से हुई जनहानि पर सकलदीप भगत ने जताया शोक

मुरहू: नेपाल में ग्लेशियर टूटने के कारण आई भीषण बाढ़ से हुई भारी जनहानि पर श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर, मुरहू के निदेशक-सह-शिक्षक सकलदीप भगत ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक-संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।

सकलदीप भगत ने अपने बयान में कहा कि नेपाल में आई यह त्रासदी बेहद हृदयविदारक है। बाढ़ के कारण रसुवा सहित मध्य नेपाल के कई क्षेत्रों में सड़कें, पुल और बस्तियां तबाह हो गई हैं। बड़ी संख्या में लोगों की मौत तथा कई लोगों के अब भी लापता होने की खबर अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने लापता लोगों के शीघ्र सुरक्षित मिलने की प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि इस कठिन परिस्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे सभी दलों और स्थानीय नागरिकों का प्रयास सराहनीय है। भारत, चीन, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया सहित विभिन्न देशों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सहायता मानवीय एकजुटता का उदाहरण है।
सकलदीप भगत ने कहा कि नेपाल के पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को हरसंभव सहयोग देना चाहिए। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और प्रभावित परिवारों को इस दुःख को सहने की शक्ति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *